आलू नहीं... बनाएं प्याज का पराठा, इसके स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ
आलू नहीं... बनाएं प्याज का पराठा, इसके स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ

Pyaz Paratha Recipe: भारतीय घरों में नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिशों में से एक माना जाता है. वैसे तो आपने आलू, गोभी और पनीर के पराठे कई बार खाए होंगे लेकिन गरमा-गरम प्याज के पराठे की बात ही कुछ और होती है. गर्मियों के मौसम में जब समझ न आए कि नाश्ते या खाने में क्या खास बनाया जाए, या अचानक घर में सब्जी खत्म हो जाए तो सिर्फ गेहूं के आटे और किचन में मौजूद प्याज से बेहद लाजवाब पराठा तैयार किया जा सकता है.
आज हम आपको घर पर स्टफिंग वाला प्याज पराठा बनाना बताएंगे, जिसे आप बिना फटे आसानी से घर पर बना सकते हैं.बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार प्याज की स्टफिंग से भरा यह पराठा ठंडी दही, तीखी हरी चटनी या आम के अचार के साथ खाने में बेहद टेस्टी लगता है.
2 कप गेहूं का आटा 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर तेल आवश्यकता अनुसार नमक स्वादानुसार
📌 संबंधित खबरें
- कौन हैं सोलर मैन' तरुण कपूर , IAS अफसर को PM मोदी के ऑफिस में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी
- LIVE Updates: विश्व पर्यावरण दिवस आज, पीएम मोदी गुजरात को देंगे 4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात
- नर्मदा नदी को जीवित इकाई का दर्जा, फिर भी नियमों का उल्लंघन; NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने दिए कड़े निर्देश
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें