अनुपमा के घर होगी 'महाभारत', 'हैवान' बना तुलसी का पोता

मनोरंजन

अनुपमा के घर होगी 'महाभारत', 'हैवान' बना तुलसी का पोता

14 जून 2026 को 07:28 am बजे
अनुपमा के घर होगी 'महाभारत', 'हैवान' बना तुलसी का पोता

टीवी सीरियल की दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है. इस वीक भी सीरियल की दुनिया में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. तुलसी की लाइफ की शांति भंग हो चुकी है. दूसरी ओर अनुपमा के घर महाभारत देखने को मिलेगी.

गंगा के सामने हाथ जोड़ेगी दुर्गावती  'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. पुलिस स्टेशन में स्नेहा इंस्पेक्टर के सामने हैरान करने वाला बयान देगी. दुर्गावती की सारी चालों पर पानी फिर जाएगा. वो गंगा के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो जाएगी.

हार नहीं मानेगी वसुधा वसुधा ने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए फूड लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है. चंद्रिका देवी उसके रास्ते में लगातार मुश्किलें ला रही हैं. लेकिन वसुधा हार मानने के बजाय एक बेहद स्मार्ट मूव लेगी. इधर प्रभात को चंद्रिका देवी की गंदी साजिश का सच पता चल जाएगा.

एक-दूजे के होंगे अंश-ईशानी  आखिरकार वो दिन आ ही गया जब अंश और ईशानी ऑफिशियली एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अंश और ईशानी की सगाई हो जाएगी. दोनों की शादी को लेकर अनुपमा का लीला और पाखी के साथ जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा. अनुपमा जमकर लीला को खरीखटी सुनाएगी.

भिडेंगी दादी सा-अभिरा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और दादी सा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलेगी. अभिरा कोर्ट में बिजी होगी. तभी वहां उसकी दादी सास कावेरी पौद्दार वहां पहुंचेगी और अभिरा से कहेगी कि अरमान को दिशा से माफी मांगनी चाहिए. अभिरा उन्हें जवाब देते हुए कहेगी कि वो अपनी बेटियों के सामने गलत उदाहरण पेश नहीं करेगी.

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ट्विस्ट 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में  हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. तुलसी विरानी जायदाद और पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर एक नया ऐलान करेगी. तुलसी के फैसले से नंदिनी को गुस्सा आ जाएगा और वो अपनी सास के खिलाफ खड़ी नजर आएगी. वहीं रियो अपने पिता का बदला लेने पर उतारू हो चुका है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे