'खान सर नटवरलाल, साजिश वाला आदमी', चाचा ने लगाए गंभीर आरोप

खेल

'खान सर नटवरलाल, साजिश वाला आदमी', चाचा ने लगाए गंभीर आरोप

06 जून 2026 को 06:41 am बजे
'खान सर नटवरलाल, साजिश वाला आदमी', चाचा ने लगाए गंभीर आरोप

खान सर (फैजल खान) की 'खान ग्लोबल कोचिंग' व 'ज्ञान बिंदु' के बीच हुए बवाल के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. फायरिंग करवाने के मामले में उनपर FIR दर्ज हो गई है, गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है. दोनों गार्ड पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. अब खान सर के चाचा ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं.

आजतक यूपी के देवरिया पहुंचा. देवरिया जिले के भाटपार रानी नगर पंचायत में फैजल खान का पैतृक निवास है. पैतृक आवास में उनके चाचा (रिश्तेदार) इमरान अहमद ने खान सर को बिहार का नटवरलाल बता डाला है. रिश्तेदार और खान सर के परिवार के बीच कोई जमीन का मामला भी चल रहा है.

बातचीत में खान सर के चाचा इमरान ने कहा, 'फैजल खान बहुत महत्वाकांक्षी टाइप का आदमी है. नटवरलाल एक तरह से कह सकते हैं. जो अपने आप को केवल हाइलाइट करने के लिए इस तरह का कर्म करता है. वो दूसरे कोचिंग सेंटर को खत्म करना चाहता है.'

खान सर के चाचा ने आगे कहा, 'मैं सगा पाटीदार हूं. पुश्तैनी मकान दोनों (उनके और खान सर के पिता) के बीच साझे में बना हुआ था. उसको साजिश के तहत ये लोग (खान सर) अकेले में हड़पना चाहते हैं. वे दीवानी न्यायालय से हारे हुए हैं. अब मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. ये लोग पैसे-पावर आदि से प्रॉपर्टी हड़पने के लिए लगे हुए हैं. ये लोग बहुत गिरे हुए इंसान हैं.'

चाचा ने आगे आरोप लगाया, 'ये दिखाने के लिए समाज के रहनुमा बने हुए हैं, कि बहुत कम पैसे में कोचिंग दे रहे हैं. लेकिन हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और हैं. ये नटवरलाल, बहुत साजिश वाला आदमी है. ये खुद को ऊंचा दिखाने के लिए कुछ भी कर सकता है.'

खान सर बिहार कैसे पहुंचे? इस सवाल पर चाचा ने कहा, 'लॉकडाउन में इसकी लॉटरी खुल गई. स्कूल बंद थे. लोग यूट्यूब से पढ़ाई करते थे. तो इसका काम चल गया और बिहार के लोगों ने इसको ज्यादा मान दे दिया, वे इसकी असलियत समझे नहीं.' उन्होंने आगे कहा, 'बिहार के लोगों को नौटंकी पसंद आती है, इसकी कोचिंग में जाकर देखिए ये कैसे नौटंकीबाजी करता है.'

चाचा ने दावा किया कि खान सर के पिता बशीर खान उनको धमकी देते हैं. वो बोले, 'ये हमारे परिवार के खिलाफ कुछ भी करवा सकता है. हमारी हत्या भी करवा सकता है. ये कोचिंग माफिया है.'

वहीं भाटपार रानी में ही रहने वाले बजरंगी राय ने कहा, 'जब मैं कभी सुनता हूं कि पटना वाले, ये पटना वाले तो हैं नहीं, यह देवरिया के रहने वाले हैं. जो अपनी आर्थिक स्थिति, भविष्य को देखते हुए पटना में शिफ्ट हो गए. जो हमारे राजनीतिक मित्र बशीर भाई के लड़के हैं.

बजरंगी राय ने आगे कहा, 'मुकदमा दर्ज होना, ना होना अलग बात है. लेकिन वहां गलती हुआ है. उनके अंगरक्षकों ने फायरिंग की है, इसलिए फैजल को मानना चाहिए कि उनके कोचिंग की तरफ से गलती हुई है.'

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे