बोरिंग सलाद छोड़े! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल खीरा-कोर्न सलाद
बोरिंग सलाद छोड़े! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल खीरा-कोर्न सलाद

Dahi Kheera corn salad Recipe: गर्मियों में खीरा खाना अच्छा होता है, क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है. गर्मी के मौसम में जब शरीर में जल्दी पानी की कमी होती है, ऐसे में इसे खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है. खीरे का सलाद और रायता लोग सबसे ज्यादा बनाते हैं. लेकिन रोजाना वही बोरिंग सिंपल खीरे का सलाद खाकर लोग बोर हो जाते हैं.
अगर आप भी बोरिंग खीरे के सलाद से पक चुके हैं तो इस बार जब भी घर पर खीरा हो तो तुरंत खीरा-कोर्न सलाद की रेसिपी ट्राई करें, जिसे बनाने में भी समय नहीं लगता है और यह खाने के स्वाद दोगुना भी कर देता है. इस सलाद की खास बात यह है कि आप इसे ब्रेकफास्ट में ब्रेड पर लगाकर भी खा सकते हैं. यह सलाद वजन घटाने वालों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद आता है.
खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने में मदद करता है. वहीं स्वीट कॉर्न फाइबर और एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है. यह सलाद डाइजेशन को बेहतर रखने के साथ वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
गर्मियों के दिनों में आप इसे लंच, डिनर या शाम के स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं. इस सलाद का टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें अनार, चीज या स्प्राउट्स डालकर इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा सकते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें