मकर राशि वालों की साझेदारी चलेगी बढ़िया, जानें सभी राशियों का हाल
मकर राशि वालों की साझेदारी चलेगी बढ़िया, जानें सभी राशियों का हाल

मेष राशि: पारिवारिक गतिविधियों में बढ़ेगी रुचि, भौतिक संसाधनों की कर सकते हैं खरीदी मेष राशि के जातकों की आज पारिवारिक गतिविधियों में विशेष रुचि बढ़ेगी. अपनों से चर्चा और संवाद के दौरान आप अपने व्यवहार में पूरी विनम्रता रखेंगे. करियर और कारोबार के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. विविध प्रयासों में किसी भी तरह की अनियंत्रित तेजी व उतावली से बचना आपके लिए हितकर होगा. आज परिस्थितियां पूरी तरह मिलीजुली रहेंगी.
लंबित कार्यों को पूरा करते समय किसी भी प्रकार की जिद से पूरी तरह बचें. प्रशासन से जुड़े मामलों में अच्छा सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठजनों से आपकी सकारात्मक भेंट होगी, जिससे कामकाज में सफलता बढ़ेगी. आज आप कुछ जरूरी भौतिक संसाधनों की खरीदी कर सकते हैं. सुख-सुविधाएं जुटाने पर आपका पूरा जोर होगा और अपना प्रबंधन बेहतर बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. हमेशा मितभाषी रहें.
वृष राशि: आर्थिक और वाणिज्यिक लक्ष्यों पर बढ़ाएं फोकस, साहस और पराक्रम में रहेंगे आगे वृष राशि वाले जातक आज अपने आर्थिक एवं वाणिज्यिक लक्ष्यों पर अपना फोकस तेजी से बढ़ाएं. अपने कार्यविस्तार के प्रयासों को लगातार बढ़ाए रखेंगे. कार्यस्थल पर साहस और पराक्रम के प्रदर्शन में सबसे आगे रहेंगे. अपने करीबियों के प्रति हमेशा सहयोगी नजरिया रखेंगे. किसी भी महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में खुद आगे बढ़कर पहल करेंगे.
आप अपने आपसी रिश्तों में काफी संवेदनशील रहेंगे. आज किस्मत के सहयोग से विविध मामले आपके पक्ष में बनेंगे. कहीं से अच्छी व शुभ सूचनाओं की प्राप्ति पूरी तरह संभव है. अपने लाभ को और संवारने पर आपका जोर बढ़ेगा. कामकाजी यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा. अपनी अनूठी प्रतिभा एवं कला कौशल के बल पर महत्वपूर्ण कार्यों को बढ़ावा देंगे, बस आलस्य में नहंी आएं.
आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. स्वभाव में जिद से बचें.
मिथुन राशि: परंपरागत कार्यों और योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा, घर में बना रहेगा आनंद का माहौल मिथुन राशि के जातक आज अपने परंपरागत कार्यों और पुरानी योजनाओं को तेजी से बढ़ावा देंगे. आपके धनधान्य में वृद्धि पर विशेष बल बना रहेगा. बाजार या कार्यक्षेत्र से कुछ आकर्षक प्रस्ताव आज आप प्राप्त कर सकते है. परिवार के लोगों के साथ आपका समय बेहद सुखद बीतेगा. अपने लाभ और प्रभाव को पहले से बेहतर बनाए रखेंगे.
आपके विभिन्न कार्य समय पर पूरी तरह संपन्न होंगे, जिससे घर में हर्ष और आनंद बना रहेगा. दूसरों से वार्ता के दौरान अपने व्यवहार में सहजता बनाए रखेंगे. अपने व्यक्तिगत कार्यों में अच्छी तेजी लाएंगे. आपका सामाजिक व्यवहार काफी प्रभावशाली रहेगा. आज घर पर प्रिय अतिथिगण का आगमन होगा. अपनों से भेंट और संवाद को पहले से बेहतर बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. स्वभाव से हमेशा विनम्र रहें.
कर्क राशि: योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे जातक, करियर व्यापार में रहेगा श्रेष्ठ प्रदर्शन कर्क राशि के जातक आज अपनी जरूरी योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. आप समाज और कार्यक्षेत्र में औरों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में सफल रहंेगे. इस समय आप सबका अच्छा समर्थन प्राप्त करेंगे. करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी साख तेजी से बढ़ेगी. आपके लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा.
विभिन्न आर्थिक मामलों में बिना किसी संकोच के निसंकोच आगे बढ़ेंगे. अपने सृजन कार्यों में पूरी तरह सफल रहेंगे. आपके महत्वपूर्ण परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे, जिससे आधुनिक प्रयास बल पाएंगे. आपके लिए लाभ का प्रतिशत काफी उूंचा रहेगा. समाज में सभी का सम्मान रखेंगे और संवेदनशीलता से काम लेंगे. अपने करियर और व्यापार में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. अपनी कल्पनाशीलता बढ़ाएं.
सिंह राशि: सुनियोजित निवेश की बनी रहेगी सुंदर संभावना, अपने खर्चों पर अंकुश लगाना होगा जरूरी सिंह राशि के जातकों के लिए आज सुनियोजित निवेश की सुंदर संभावनाएं बनी हुई हैं. कारोबार के क्षेत्र में विस्तार करने पर आपका फोकस विशेष रूप से रह सकता है. कार्यस्थल पर पेशेवरों से आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा. सबकी सलाह का दिल से सम्मान रखें. किसी भी परिस्थिति में अपने आर्थिक बजट को अनदेखा न करें.
कार्य व्यापार में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा सामंजस्य रखें. अपने आपसी रिश्तों में हमेशा बड़प्पन बनाए रखें. कोई भी बड़ा फैसला पूरी तरह सोच-विचारकर ही लें. अपने प्रबंधन पर अपना फोकस मजबूती से बनाए रहें. स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहेंगे. नियम और अनुशासन का पालन करने में सहजता बढ़ाएं. वैदेशिक प्रयासों में अच्छी सक्रियता आएगी, बस अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखें.
आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. हर कार्य को लेकर सतर्कता बढ़ाएं.
कन्या राशि: कारोबारी लाभ बढ़ाने की कोशिशें लाएँगी रंग, विविध स्रोतों से बढ़ेगी आपकी आय कन्या राशि के जातकों की कारोबारी लाभ को बढ़ाने की कोशिशें आज पूरी तरह बल पाएगी. आप अपनी पेशवर सफलता से काफी उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा. जीवन के महत्वपूर्ण और खुशनुमा क्षणों को अपनों के साथ साझा करेंगे. आपके आसपास के वातावरण की अनुकूलता तेजी से बढ़ेगी.
आपके लिए लाभ का स्तर पूरी तरह संवार पर रहेगा. आज किसी इच्छित या प्रिय व्यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है. विविध स्त्रोतों से आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी. अपने व्यावसायिक प्रबंधन में काफी अच्छा प्रदर्शन रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर संवार पाएंगे. लाभ का प्रतिशत काफी उूंचा रहेगा. सबके साथ सुखद संवाद बनाए रखेंगे और अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा देंगे. विविध परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे.
आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. कार्यों में अपनी पहल बनाए रखें.
तुला राशि: महत्वपूर्ण कार्यों की बनेगी सुंदर रूपरेखा, पैतृक मामले पूरी तरह रहेंगे पक्ष में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज महत्वपूर्ण कार्यों की सुंदर रूपरेखा बनेगी. आप विविध विषयों में पूरी तरह प्रभावी बने रहेंगे. अपने सहयोगियों से संपर्क और संवाद को और बढ़ाएंगे. सरकारी मामलों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे. घर-परिवार में सुख और आनंद का सकारात्मक वातावरण रहेगा. अपने व्यावसायिक प्रदर्शन में काफी प्रभावी रहेंगे.
करीबियों से आपका आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. आपके पैतृक मामले पूरी तरह आपके पक्ष में बने रहेंगे. अपनी रणनीतिक विषयों को तेजी से गति देंगे. किसी भी व्यावसायिक सौदेबाजी में पूरी तरह सफल होंगे. अपने कार्यक्षेत्र में पहले से अधिक समय देंगे. प्रबंधन के मामले आपके पक्ष में बनेेंगे. अपनों का मिलने वाला साथ और समर्थन आपका मनोबल तेजी से बढ़ाएगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें