बची हुई रोटियों से बनाएं होटल जैसा कोफ्ता, रेसिपी है बेहद आसान
बची हुई रोटियों से बनाएं होटल जैसा कोफ्ता, रेसिपी है बेहद आसान

Leftover Roti Kofta Recipe: अक्सर खाने के बाद घरों में कुछ रोटियां बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. कई बार लोग इन्हें बेमन से खा लेते हैं या फिर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बची हुई रोटियों से कई टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं. उन्हीं में से एक है रोटी कोफ्ता. इस कोफ्ते का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आपको बार-बार बनाने का मन करेगा. यह डिश न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है, बल्कि बचे हुए खाने का बेहतरीन इस्तेमाल करने का भी आसान तरीका है. मसालेदार ग्रेवी और सॉफ्ट कोफ्तों से बनी यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.
तो अगली बार अगर आपके घर में रोटियां बच जाए और कोई उन्हें खाना न चाहे तो उनसे टेस्टी कोफ्ता बनाना न भूलें. आइए जानते हैं कि बची हुई रोटियों से कोफ्ता कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
3-4 बची हुई रोटियां (छोटे टुकड़ों में कटी हुई) 2-3 बड़े चम्मच बेसन 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ) 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) ½ छोटा चम्मच जीरा ½ छोटा चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ) पानी आवश्यकतानुसार (मिश्रण बांधने के लिए)
2 बड़े चम्मच तेल 1 छोटा चम्मच जीरा 1 प्याज (बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ) 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 2 टमाटर (प्यूरी किए हुए) 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर ½ छोटा चम्मच हल्दी 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार जरूरत के अनुसार पानी 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (सजावट के लिए)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें