नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा, स्वाद है लाजवाब
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा, स्वाद है लाजवाब

Moong Dal Paratha Recipe: मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. आमतौर पर लोग मूंग दाल की खिचड़ी, चीला या दाल बनाकर खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल का पराठा ट्राई किया है. गेहूं के आटे, मूंग दाल और हल्के मसालों से तैयार यह पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.
अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, पेट भरने वाला और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. हरी चटनी, दही या रायते के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती और घर में मौजूद सामानों से आसानी से यह हेल्दी और टेस्टी पाराठ आासनी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर आसानी से मूंग दाल पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1/2 कप धुली हुई मूंग दाल (छिलका रहित) 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 छोटा चम्मच काला नमक 3/4 छोटा चम्मच हींग 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 1 बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ) 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 बड़ा चम्मच सौंफ 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी 1/2 छोटा चम्मच नमक बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
📌 संबंधित खबरें
- PM मोदी G7 समिट के लिए पहुंचे फ्रांस, मैक्रों से भी होगी मुलाकात, जोरदार स्वागत
- PM Modi France Visit LIVE: फ्रांस में महीनों बाद PM मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात, भारत इनोवेट्स में भी करेंगे शिरकत
- फिरोजाबाद में दो मौतों से सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें