बेटा मरवा देगा सोचकर पिता ने ही मार डाला, मेरठ के तुषार हत्याकांड में खुलासा

राष्ट्रीय समाचार

बेटा मरवा देगा सोचकर पिता ने ही मार डाला, मेरठ के तुषार हत्याकांड में खुलासा

03 जून 2026 को 09:36 am बजे
बेटा मरवा देगा सोचकर पिता ने ही मार डाला, मेरठ के तुषार हत्याकांड में खुलासा

उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस ने तुषार त्यागी हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक के पिता और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि 25 साल के तुषार त्यागी की हत्या उसके पिता सुंदर त्यागी ने अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर की थी.

हापुड़ जनपद के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी का गोली लगा शव सोमवार रात थाना खरखौदा क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित अंडरपास के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो कार में मिला था. घटना के बाद पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था, जिनमें सीसीटीवी और सर्विलांस टीम भी शामिल थीं.

मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में मृतक के पिता सुंदर त्यागी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने अपने साथी अमित के साथ मिलकर बेटे तुषार की गोली मारकर हत्या की थी.

पुलिस के अनुसार सुंदर त्यागी को शक था कि उसका बेटा उसकी हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दे चुका है. इसके अलावा परिवार में लंबे समय से गृह क्लेश और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी पिता का कहना है कि तुषार परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था और पुश्तैनी जमीन बेचने का दबाव बना रहा था.

इन्हीं कारणों से सुंदर त्यागी ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर हत्या की . पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. थाना खरखौदा पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा सभी पहलुओं पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे