पोहा-पराठा खाकर हो गए बोर? अब बनाएं प्रोटीन से भरपूर छोले की चाट

राजनीति

पोहा-पराठा खाकर हो गए बोर? अब बनाएं प्रोटीन से भरपूर छोले की चाट

24 जून 2026 को 09:46 am बजे
पोहा-पराठा खाकर हो गए बोर? अब बनाएं प्रोटीन से भरपूर छोले की चाट

सुबह का नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है. एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता हमें दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है. लेकिन अक्सर भारतीय घरों में सुबह के समय परांठा, पोहा, उपमा या पूरी जैसी चीजें ही बनाई जाती हैं, जो कार्बोहाइड्रेट से भरपूर और थोड़ी हैवी होती हैं. रोज-रोज एक ही जैसा नाश्ता खाकर बच्चे और बड़े दोनों ही बोर हो जाते हैं. अगर आप भी इस बार नाश्ते की टेबल पर कुछ रिफ्रेशिंग, लाइट और चटाकेदार परोसना चाहते हैं तो छोले की चाट एक बेहतरीन विकल्प है.

सफेद काबुली चने यानी छोले से बनी यह चाट प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिंस का पावरहाउस है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना तेल के या केवल कुछ बूंद तेल के इस्तेमाल से मिन्टों में बनकर तैयार हो जाती है. उबले हुए छोलों में बारीक कटी कुरकुरी सब्जियां, खट्टी-मीठी चटनी और चटपटे मसालों का मेल इसे इतना स्वादिष्ट बना देता है कि डाइटिंग न करने वाले भी इसे मांग-मांग कर खाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी.

सामग्री (Ingredients): उबले हुए छोले (काबुली चना): 2 कप (रातभर भिगोए हुए और थोड़े से नमक के साथ उबले हुए)

बनाने का तरीका सबसे पहले उबले हुए छोलों को रूम टेम्परेचर पर आने दें या उन्हें हल्का गुनगुना रखें. ध्यान रहे कि छोलों में पानी बिल्कुल न हो, उन्हें पूरी तरह से छान लें.

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबले हुए छोले डालें. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, उबला हुआ आलू और हरी मिर्च डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें.

अब इसी बाउल में चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक छिड़कें. ये मसाले चाट को असली देसी फ्लेवर देंगे.

मसालों के बाद चाट में हरी तीखी चटनी, मीठी इमली की चटनी और ताजा नींबू का रस डालें. चटनी की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. पूरे मिश्रण को हल्के हाथों से टॉस करें या मिलाएं ताकि सारे मसाले छोलों पर अच्छी तरह कोट हो जाएं.

अंत में बारीक कटा हुआ हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर मिलाएं. चाट को सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ी सी बारीक सेव या क्रश की हुई पापड़ी डालकर गरमा-गरम या ठंडा-ठंडा सर्व करें. आपकी लाजवाब छोले की चाट तैयार है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे