​कॉकरोच से चाहिए छुटकारा? रात को सोने से पहले करें ये काम

राष्ट्रीय समाचार

​कॉकरोच से चाहिए छुटकारा? रात को सोने से पहले करें ये काम

22 जून 2026 को 06:39 am बजे
​कॉकरोच से चाहिए छुटकारा? रात को सोने से पहले करें ये काम
​कॉकरोच से चाहिए छुटकारा? रात को सोने से पहले करें ये काम
कॉकरोच कैसे भगाएं. (Image iStock)

चिकन हमारे घर का वो हिस्सा है जहां खाने के साथ हमारी सेहत भी पकती है. लेकिन कई बार इतनी साफ-सफाई होने के बाद भी किचन में कॉकरोच गंदगी फैला देते हैं.  कई बार हम रात में किचन की लाइट ऑन करते हैं और देखते हैं कि वहां कॉकरोच (cockroach home remedies) की पूरी फौज पार्टी कर रही है. इन्हें देखकर ही मूड खराब हो जाता है. 

दरअसल किचन में कॉकरोच का घूमना न सिर्फ गंदा लगता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी खतरनाक है. कॉकरोच (cockroach health side effects) अपने साथ ढेर सारी बीमारियां और बैक्टीरिया लेकर आते हैं. अगर आप भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं, तो इन घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं.

किचन से कॉकरोच भगाने के तरीके- (Cockroach Kaise Bhagaye)

​1. बेकिंग सोडा और चीनी- 

​किचन में मौजूद बेकिंग सोडा और चीनी कॉकरोच को भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं. 

क्या करें- आपको बस बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और पिसी हुई चीनी को मिलाना है. अब इस मिक्चर को किचन के कोनों, सिंक के नीचे और उन जगहों पर छिड़क दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. चीनी की मिठास से कॉकरोच इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं और बेकिंग सोडा खाते ही वो बाहर निकल जाते हैं. 

​2. तेजपत्ता- 

तेजपत्ता न सिर्फ हमारे खाने की खुशबू को बढ़ाने बल्कि कॉकरोच को भगाने में भी मददगार हैं. क्योंकि कॉकरोच को तेजपत्ते की कड़क खुशबू बिल्कुल भी पसंद नहीं होती. 

क्या करें- आपको बस कुछ तेजपत्ते लेने हैं, उन्हें हाथों से मसलकर या कूटकर पाउडर जैसा बना लेना है और किचन के कोनों में रख देना है. इसकी महक से कॉकरोच तुरंत रास्ता बदल लेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

तेजपत्ते की महक से कॉकरोच दूर भागते हैं. Photo Credit: Photo Credit: Pixabay

​3. नींबू और बेकिंग सोडा- 

​किचन की स्लैब और सिंक की सफाई के लिए यह बेस्ट है नींबू और बेकिंग सोडा.

क्या करें- एक लीटर पानी में दो नींबू का रस और दो चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिला लें. इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें या फिर इससे रात को सोने से पहले सिंक और नालियों के आसपास पोछा लगा दें. इसकी खट्टी महक और क्लीनिंग प्रॉपर्टीज के कारण कॉकरोच किचन में नहीं आएंगे. 

​4. पुदीने का तेल- 

​कॉकरोच पुदीने जैसे एसेंशियल ऑइल्स की महक झेल नहीं पाते हैं और वो अपना रास्ता बल देते हैं. 

क्या करें- एक कप पानी में 10 से 15 बूंदें पुदीने के तेल की मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में भर लें. रात को पूरा किचन साफ करने के बाद इस मिक्सचर का छिड़काव उन जगहों पर करें जहां कॉकरोच छिपते हैं. इससे किचन महक उठेगा और कॉकरोच भी भाग जाएंगे.

​किन बातों का रखें ख्याल-

  • रात को कभी भी सिंक में गंदे बर्तन न छोड़ें, क्योंकि खाने के बचे हुए टुकड़े ही कॉकरोच को दावत देते हैं. 
  • डस्टबिन को हमेशा ढककर रखें और हफ्ते में एक बार किचन की डीप क्लीनिंग जरूर करें.
  • खाने को हमेशा ढककर ही रखें, ताकी उसमें कॉकरोच न जाएं.

ये भी पढ़ें- सप्लीमेंट नहीं, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए, शेफ द्वारा बताए इन लड्डू का करें सेवन

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroaches Home Remedies, Cockroaches And Insects, Cockroaches Bhagane Ke Liye Kya Kren
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।