मोदी-ट्रंप का 'ब्रोमांस' खत्म, अब केमिस्ट्री नहीं, कड़े कैलकुलेशन से चलेगा रिश्ता ? देखें कूटनीति

दुनिया

मोदी-ट्रंप का 'ब्रोमांस' खत्म, अब केमिस्ट्री नहीं, कड़े कैलकुलेशन से चलेगा रिश्ता ? देखें कूटनीति

18 जून 2026 को 12:21 pm बजे
भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है. G7 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी प्रशासन के कुछ फैसलों ने नई दिल्ली की चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में अमेरिकी सेना के इंडो-पैसिफिक कमांड का नाम बदलकर फिर से पैसिफिक कमांड किए जाने और एक आधिकारिक नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम मुलाकातों से ठीक पहले व्यापार, टैरिफ या रणनीतिक मुद्दों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं. ऐसे में राजनीतिक और कूटनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या ये महज संयोग हैं या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रणनीतिक संदेश छिपा है.
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे