कबाड़ नहीं कमाल है पुराना टूथब्रश! जानें रीयूज करने के आसान तरीके

राजनीति

कबाड़ नहीं कमाल है पुराना टूथब्रश! जानें रीयूज करने के आसान तरीके

02 जून 2026 को 09:48 am बजे
कबाड़ नहीं कमाल है पुराना टूथब्रश! जानें रीयूज करने के आसान तरीके

घर में कुछ चीजें हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा होती हैं और उनका हम रोज इस्तेमाल करते हैं. मगर जैसे ही वो पुरानी होती हैं, उनको हम घर से बाहर फेंक देते हैं. इन्हीं में से एक हमारे टूथब्रश भी होते हैं, जिनका इस्तेमाल तो हम रोज करते हैं, लेकिन जैसे ही ब्रश पुराना होता है, उसे कूड़ा समझकर कचरे में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटा सा टूथब्रश आपके घर के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, क्योंकि ये बड़ी आसानी से आपके कई मुश्किल काम कर सकता है?

पुराना टूथब्रश भले छोटा हो, लेकिन उसके काम बड़े कमाल के हैं. अगली बार इसे फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें, क्योंकि यह आपके घर का छोटा लेकिन बेहद काम का हेल्पर बन सकता है. अगर आप भी हर चीज को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो ये आसान और काम के हैक्स आपके काम आ सकते हैं.

रसोई के कोनों, गैस स्टोव, सिंक या टाइल्स के बीच गंदगी जम जाती है, जो नॉर्मल ब्रश से साफ नहीं होता है. ऐसे में पुराना टूथब्रश छोटी जगहों तक पहुंचकर गंदगी निकालने में आपकी मदद कर सकता है.

आपकी जूलरी को साफ करने में भी पुराना टूथब्रश आपके बहुत काम आ सकता है. चांदी की पायल, अंगूठी या फैशन जूलरी की सफाई के लिए टूथब्रश बहुत कारगार है. हल्के साबुन के साथ ब्रश करने से जूलरी फिर से चमक उठती है.

आपके लैपटॉप कीबोर्ड, टीवी रिमोट और मोबाइल कवर में धूल जल्दी जम जाती है. जिनका सफाई के लिए भी आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गैजेट्स के छोटे गैप आसानी से साफ हो जाते हैं, जिनको साफ करने में बहुत दिक्कत आती है.

सफेद जूतों के किनारे या सोल पर जमी गंदगी हटाने के लिए आप अपने पुराने टूथब्रश का यूज कर सकते हैं, एक तो आसानी से उनको साफ कर देका है. थोड़ा टूथपेस्ट या बेकिंग सोडा लगाकर ब्रश करें और जूते चमकाएं.

बालों बनाने वाली कंघी और हेयरब्रश में अक्सर ही बाल फंस जाते हैं और धूल जम जाती है. ऐसे में बारीक कंघी को साफ करन के लिए पुराना टूथब्रश सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.

बाथरूम के नल, शॉवर या टोंटी के आसपास जमी सफेद परत को हटाने के लिए पुराना टूथब्रश काम ा सकता है. इसकी मदद से आप नल के ऊपर सिरका डालने के बाद रगड़ सकते हैं.

पुराने टूथब्रश से बच्चे पेंट स्प्लैश आर्ट या टेक्सचर पेंटिंग जैसी क्रिएटिव एक्टिविटी भी कर सकते हैं. गर्मियों में छुट्टियों में तो खासकर बच्चों के पास जब कुछ काम करने के लिए नहीं होता है तो आप इनका यूज कर सकते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए