किचन की इस दिशा में रखें चूल्हा, पैसों से भर जाएंगी तिजोरियां!

राष्ट्रीय समाचार

किचन की इस दिशा में रखें चूल्हा, पैसों से भर जाएंगी तिजोरियां!

09 जून 2026 को 04:30 pm बजे
किचन की इस दिशा में रखें चूल्हा, पैसों से भर जाएंगी तिजोरियां!

Gas Chulha Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोईघर को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य और समृद्धि का केंद्र है. दरअसल, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का निवास होता है. गलत दिशा में रखा गैस चूल्हा घर में आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. अग्नि तत्व का संतुलन बिगड़ने से न केवल धन की हानि होती है, बल्कि परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है.

उत्तर दिशा (North): यह कुबेर देव की दिशा मानी जाती है. यहां चूल्हा (अग्नि) रखने से धन के आगमन के रास्ते बंद हो जाते हैं और व्यापार या नौकरी में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण): यह जल और देवताओं की दिशा है. यहां अग्नि का होना भारी मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं और धन की भारी बर्बादी (विशेषकर बीमारियों पर खर्च) लेकर आता है.

दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-West): यह दिशा स्थिरता की है. यहां चूल्हा रखने से घर के मुखिया के करियर में अस्थिरता आती है और सेविंग्स धीरे-धीरे खत्म होने लगता है.

वास्तु के अनुसार, गैस चूल्हा रखने के लिए रसोई का आग्नेय कोण ही सबसे उत्तम है. इस दिशा के स्वामी अग्नि देव हैं यहां चूल्हा रखने से घर में बरकत बनी रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है.

बनाने वाले का मुख  भोजन बनाते समय खाना बनाने वाले का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सेहत अच्छी रहती है.

यदि किसी कारणवश आग्नेय कोण में जगह न हो, तो उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) दिशा में भी चूल्हा रखा जा सकता है.

सिंक और चूल्हे की दूरी  पानी (सिंक) और आग (चूल्हा) को कभी भी एक साथ या बिल्कुल पास-पास नहीं रखना चाहिए. यह गंभीर वास्तु दोष पैदा करता है, जिससे घर में कलह और आर्थिक तंगी आ सकती है. इनके बीच कम से कम कुछ फीट की दूरी या कोई विभाजन होना जरूरी है.

मुख्य द्वार के सामने न हो चूल्हा  घर के मुख्य दरवाजे से गैस चूल्हा सीधे दिखाई नहीं देना चाहिए. इसे वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है.

चूल्हे की सफाई  रात को सोने से पहले चूल्हे और रसोई की सफाई जरूर करें. गंदा चूल्हा राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है और मां लक्ष्मी को रुष्ट करता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे