चाय का स्वाद दोगुना कर देगा चावल से बना ढोकला, आसान है रेसिपी

राजनीति

चाय का स्वाद दोगुना कर देगा चावल से बना ढोकला, आसान है रेसिपी

10 जून 2026 को 02:44 pm बजे
चाय का स्वाद दोगुना कर देगा चावल से बना ढोकला, आसान है रेसिपी

Rice Dhokla Recipe: शाम के समय अक्सर लोगों का कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को हल्का भी रखे. ऐसे में अगर आप चाय के साथ रोज-रोज पकौड़े, समोसे या बाजार के स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो कच्चे चावल से बनने वाला ये स्पॉन्जी ढोकला ट्राई कर सकते हैं. चावल से बना ये ढोकला सॉफ्ट, फूला-फूला और बहुत ही हल्का होता है, जो स्वाद के साथ ही सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है. चावल से बने इस ढोकले की खासियत ये है कि इसे बनाने में ना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ना ही ज्यादा सामान की जरूरत पड़ती है. चावल, सूजी और दही से तैयार होने वाला ये ढोकला स्टीम करके बनाया जाता है, जिससे ये तले-भुने नाश्ते को आसानी से रिप्लेस कर सकता है. ऊपर से राई, करी पत्ते और हरी मिर्च का तड़का इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है चावल का ढोकला.इंग्रेडिएंट्स

कैसे बनाएं चावल का ढोकला1. सबसे पहले भिगोए हुए चावल, सूजी और दही को मिक्सर में डालकर एकदम स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस बैटर में नमक, चीनी, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, जीरा और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.

2.  अब एक स्टीमर या थाली में पार्चमेंट पेपर बिछा लें. अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से थोड़ा पानी डालकर तुरंत हल्के हाथों से मिक्स करें.

3. तैयार बैटर को बर्तन में डाल दें और 10 से 15 मिनट तक स्टीम करें. जब ढोकला पूरी तरह पक जाए, तो इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें.

4. ढोकला ठंडा होने के बाद इसे अपनी पसंद की शेप में काट लें.

ऐसे लगाएं स्वादिष्ट तड़का एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. अब कटे हुए ढोकले डालें और हल्के हाथों से मिक्स कर लें. आखिर में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

आप इस गरमा-गरम स्पॉन्जी चावल का ढोकला हरी चटनी के साथ परोसें. ये रेसिपी शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या हल्के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे