कॉन्टैक्ट लैंस लगातार कितने घंटे पहनना सुरक्षित? देर तक लगाना पड़ेगा भारी

मनोरंजन

कॉन्टैक्ट लैंस लगातार कितने घंटे पहनना सुरक्षित? देर तक लगाना पड़ेगा भारी

10 जून 2026 को 06:48 pm बजे
कॉन्टैक्ट लैंस लगातार कितने घंटे पहनना सुरक्षित? देर तक लगाना पड़ेगा भारी

Contact Lens Side Effects: समय के साथ टेक्नोलॉजी भी बदलती है और नई-नई खोज से कई बार लोगों की जिंदगी आसान हो जाती है. पहले जहां लोग भारी-भरकम चश्मे पहनते थे, उसके उनकी जगह फाइबर के चश्मों ने ली और फिर अब कॉन्टैक्ट लैंस का चलन तेजी में है. चश्मे के झंझट से बचने और लुक को बेहतर बनाने के लिए कॉन्टैक्ट लैंस का यंगस्टर्स की पहली पसंद बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें आंखों में लगातार कितनी देर तक रखना चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कॉन्टैक्ट लैंस पहनने की एक तय समय सीमा होती है और उससे अधिक पहनने से आंखों की रोशनी तक प्रभावित हो सकती है. यदि आप भी दिनभर या देर रात तक लैंस लगाए रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए है.

फोकस क्लीनिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर नॉर्मल डेली वियर सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लैंस को दिन में 8 से 12 घंटे तक ही पहनना सुरक्षित माना जाता है. अधिकतर लोग लैंस को सुबह से शाम तक आसानी से पहन लेते हैं लेकिन उन्हें 14 से 16 घंटे से अधिक लगाना खतरनाक हो सकता है. यदि आप पहली बार लैंस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो शुरुआती दिनों में इसे सिर्फ 4 घंटे ही पहनें ताकि आंखें इसकी आदी हो सकें.

Ptometrists.org के मुताबिक, हमारी आंखों की बाहरी परत यानी पुतली को हेल्दी रहने के लिए सीधे हवा से ऑक्सीजन मिलती है. लेकिन जब कोई आंख पर लैंस लगाता है तो वह एक बैरियर की तरह काम करता है.

बहुत अधिक समय तक लैंस पहनने से कॉर्निया तक ऑक्सीजन पहुंचना बंद हो जाती है जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोक्सिया कहते हैं. ऑक्सीजन की कमी से आंखें लाल होने लगती हैं, पानी आने लगता है और भयंकर जलन शुरू हो जाती है.

CDC का कहना है कि लंबे समय तक लैंस लगाने की इस लापरवाही को कॉन्टैक्ट लैंस ओवरवियर सिंड्रोम कहा जाता है. लैंस पहनकर सोना या तय की गई लिमिट से अधिक समय तक लगाने से आंखों में इंफेक्शन और कॉर्नियल अल्सर यानी पुतली पर घाव होने का जोखिम 6 से 8 गुना तक बढ़ जाता है. गंभीर मामलों में यह कॉर्निया को पूरी तरह डैमेज कर देता है जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे