गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर... छोटे भाई ने की बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या

राष्ट्रीय समाचार

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर... छोटे भाई ने की बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या

22 जून 2026 को 09:03 am बजे
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर... छोटे भाई ने की बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. आरोप है कि 16 वर्षीय छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और उनके मासूम बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है. घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की. एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है. मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे