दिल्ली-नोएडा: बार-बार घरों में लग रही आग, जानलेवा बन रहे ये गैजेट

टेक्नोलॉजी

दिल्ली-नोएडा: बार-बार घरों में लग रही आग, जानलेवा बन रहे ये गैजेट

05 जून 2026 को 09:49 am बजे
दिल्ली-नोएडा: बार-बार घरों में लग रही आग, जानलेवा बन रहे ये गैजेट

दिल्ली-NCR के बड़े शहर नोएडा में शुक्रवार की सुबह अचानक एक हाईराइज बिल्डिंग में आग लग गई. आग एक फ्लैट में लगी थी, जिसके बाद आग पड़ोसी फ्लैटों में फैल गई. (Photo: AI Generated)

घर में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है, बीते मई महीने में भी दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद शहरों के कई घरों में आग लग चुकी है. दिल्ली के विवेक विहार में तो 9 लोगों की जान तक जा चुकी है. (Photo: AI Generated)

गर्मियों के दिनों में घर में आग लगने के पीछे कई वजह होती हैं. एयर कंडिशनर (AC) समेत घर में कई इलेक्ट्रोनिक आइटम हैं, जो आग लगने की वजह बनते हैं.  (Photo: Unsplash)

घर में आग लगने की एक अहम वजह AC भी है. दिल्ली के विवेक विहार स्थित घर में AC की वजह से आग लग गई थी. AC में आग लगने के पीछे कई वजह होती हैं, जिसमें लगातार AC को चलाकर रखना भी शामिल है. (Photo: AI Generated)

AC में आग लगने की वजह मशीन का ओवरहीट होना. वायरिंग गर्म होने के बाद उसमें आग लग जाती है, जो पर्दे आदि की मदद से पूरे घर में फैल जाती है.(Photo: AI Generated)

सीलिंग फैन या टेबल फैन को लगातार चलाते हैं तो उसमें आग लग सकती है. हालांकि मॉडर्न BLDC फैन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. पुराने फैन की मोटर जल्दी गर्म हो जाती है. (Photo: Unsplash)

घर में एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. एक्सटेंशन बोर्ड कई बार ओवरहीट हीट होकर चलने लगते हैं. ये आग पर्दे या दूसरे सामान जलाकर खास कर देते हैं. (Photo: Amazon)

गर्मियों के दिनों में कई बार इन्वर्टर भी ओवरहीट हो जाता है. ओवरहीट होने पर ये खराब हो सकता है और उसमें आग तक लग सकती है. ये आग पूरे घर में फैलकर घर को खाक कर सकती है. (Photo: AI Generated)

घर में अक्सर शॉट सर्किट की वजह से पूरे घर में आग फैल जाती है. मार्केट में कुछ खराब क्वालिटी की वायर होती हैं, जिनके अंदर गेज कम होता है. ऐसे में वे गर्मियों में लोड नहीं संभाल पाती है और उनमें आग लग जाती है (Photo: AI Generated)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे