टीम इंड‍िया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हुई तो बाहर कौन जाएगा?

खेल

टीम इंड‍िया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हुई तो बाहर कौन जाएगा?

06 जून 2026 को 05:46 am बजे
टीम इंड‍िया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हुई तो बाहर कौन जाएगा?

इस वक्त भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सवाल हैृ- वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब मिलेगा? सवाल सिर्फ इतना नहीं कि 15 साल का यह बल्लेबाज भारतीय टीम में कब आएगा, बल्कि यह भी कि जब वह आएगा तो प्लेइंग इलेवन में उसकी जगह कौन छोड़ेगा?

मौजूदा समीकरणों को देखें तो एक बात लगभग तय नजर आती है- वैभव अब टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं. बहस चयन को लेकर नहीं, बल्कि समय और फॉर्मेट को लेकर है. क्या उनकी एंट्री टी20 से होगी, वनडे से या फिर किसी बड़े टूर्नामेंट के जरिए?

आईपीएल 2026 में वैभव ने जो किया, उसके बाद चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा. उन्होंने 776 रन बनाए, 237 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट रखा, 72 छक्के जड़े और ऑरेंज कैप समेत पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए. यह सिर्फ एक शानदार सीजन नहीं था, बल्कि भारतीय क्रिकेट को मिले एक असाधारण टैलेंट का ऐलान था.

यही वजह है कि क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सचिन तेंदुलकर हों, विराट कोहली हों या शुभमन गिल, सभी ने खुलकर उनकी सराहना की है.

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तो यहां तक कह दिया कि उन्होंने इतनी कम उम्र में ऐसा बल्लेबाज नहीं देखा. उनके मुताबिक वैभव में वह क्षमता है जो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की कतार में खड़ा कर सकती है.

Swept the field with his skills. Swept the season with awards 🏆 1️⃣5️⃣ years old and already needing a bigger trophy cabinet 👏#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/bIYKIHfgRD

विराट कोहली ने भी वैभव को सलाह देते हुए कहा कि लोगों की बातों और तारीफों में उलझने की जरूरत नहीं है. जो कुछ हासिल हुआ है, वह कड़ी मेहनत का नतीजा है और आगे बढ़ने के लिए उसी पर फोकस बनाए रखना होगा.

#VaibhavSooryavanshi has captured the imagination of cricket fans everywhere, but what does #SachinTendulkar make of his performances? 🤔 Watch #CricinfoHonours 👉 Star Sports, JioHotstar & Cricinfo! pic.twitter.com/YroxjGBdrp

From Master Blaster to Boss Baby! 🗣️👏 You know you're on the right track when Sachin Tendulkar breaks down your technique! ❤️ Watch #CricinfoHonours 👉 Star Sports, JioHotstar & Cricinfo! pic.twitter.com/el7UrdNojV

उधर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने चयनकर्ताओं के सामने सीधा सवाल रख दिया. उनका कहना था कि अगर कोई खिलाड़ी इस उम्र में इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकता, तो फिर उसे मौका देने में देर किस बात की है?यह भी पढ़ें: टीम इंड‍िया में कब चुनोगे? वैभव सूर्यवंशी के समर्थन में उतरा ये दिग्गज, BCCI पर दागा सवाल, VIDEO

मतलब, अब हर तरफ से एक ही आवाज है... वैभव सूर्यवंशी के टीम इंड‍िया में सेलेक्शन को लेकर. उनके बल्ले से प्रदर्शन को पहले सीजन में तुक्का मानने वाले अब यह कहने लगे हैं कि वैभव जैसा कोई नहीं. क्योंकि तुक्का एक साल हो सकता है, दो साल नहीं. यह भी पढ़ें: 'एक बिहारी सब पे भारी, फिर खतम गेम', वैभव सूर्यवंशी को व‍िराट कोहली ने कर द‍िया मोट‍िवेट, आ गया FULL VIDEO

इस आईपीएल सीजन में तो उन्होंने बुमराह से लेकर कम‍िंस हर गेंदबाज को धुआं-धुआं कह दिया. क‍िसी को नहीं बख्शा, हां, मोहस‍िन खान जैसे कुछ अपवाद जरूर रहे...

वैभव की टीम में खेलने वाले जोफ्रा आर्चर ने तो आईपीएल के एक मैच में पोस्ट प्रेजेंटेशन में यह तक कह दिया कि वो नेट में उनको गेंदबाजी नहीं करते हैं. यानी एक बात तो साफ है कि वो अलग है हैं और सुपर स्पेशल. यह भी पढ़ें: पैट कमिंस को तीन छक्के, बुमराह की कुटाई... और क्या चाहिए वैभव को सीनियर टीम में आने के लिए

अब वापस आते हैं वैभव के डेब्यू के सवाल पर, मौजूदा समय में वैभव के लिए टीम इंड‍िया के लिए डेब्यू करवाने के लिए टी20 बेहतर ऑप्शन है. वहीं वो वनडे टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर शाम‍िल किए जा सकते हैं. वनडे में रोह‍ित शर्मा और शुभमन ग‍िल 2027 वर्ल्ड कप तक स्थाप‍ित ही हैं.

सबसे पहले बात कर लेते हैं, उनके टी20 टीम में सेलेक्शन को लेकर?

तो सवाल फ‍िर से वही, वैभव कहां आएंगे और कब खेलेंगे और कौन सा फॉर्मेट खेलेंगे? टीम इंड‍िया अपना आख‍िरी टी20 फॉर्मेट का मैच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (8 मार्च 2026, अहमदाबाद) में न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ खेली थी. जहां भारतीय टीम ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

उस जीतने वाली टीम में संजू सैमसन (व‍िकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार व (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह शाम‍िल थे.

अगर इसी टीम से किसी को बाहर करना पड़े तो जाह‍िर है वैभव को बतौर ओपनर ही ख‍िलाया जाएगा. ऐसे में संजू सैमसन और अभ‍िषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी का सामना है. तो क्या संजू बाहर होंगे या अभ‍िषेक?

चूंकि संजू सैमसन उस टी20 वर्ल्ड कप के स्टार प्लेयर थे, 89 रन जड़कर वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' थे, 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी वही रहे थे. संजू ने वर्ल्ड कप के महज 5 मैचों में 321 रन 80.25 के एवरेज और 199.37 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे. ऐसे में उनको टीम से हटाना मुश्क‍िल है, वो व‍िकेटकीपर की भी भूम‍िका न‍िभाते हैं.

अभ‍िषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कमजोर कड़ी थे, उन्होंने फाइनल में 21 गेंदों पर 52 रन बनाए थे. तब उन्होंने 8 मैचों में  कुल 141 रन बनाए थे, एवरेज भी 17.62 का था. हालांकि वो अभी भी आईसीसी टी20 में नंबर 1 बल्लेबाज हैं. वहीं उन्होंने हाल में संपन्न आईपीएल 2026 में 15 मैचों में 563 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 204.72 का रहा, वहीं एवरेज 40.21 का रहा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे