चकमा देकर जॉन से मिलने पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने पकड़ा

मनोरंजन

चकमा देकर जॉन से मिलने पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने पकड़ा

23 जून 2026 को 07:27 am बजे
चकमा देकर जॉन से मिलने पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने पकड़ा

बॉलीवुड में जॉन अब्राहम पिछले 20 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं. इतने समय में उन्होंने अपने कई पक्के फैंस बना लिए हैं, जो उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मंजर देखा गया, जहां जॉन किसी इवेंट का हिस्सा बनकर पहुंचे थे.

21 जून को जॉन अब्राहम वर्ल्ड मोटरसाइकल डे पर बेंगलुरु में हुए एक स्पेशल इवेंट में गए थे, जहां उन्होंने बाइक पर स्वैग वाली एंट्री ली थी. वहां उन्होंने हजारों लोगों को अड्रेस किया और बाइक्स के लिए अपना प्यार भी साझा किया. इतने लोगों में उनका एक जबरा फैन भी निकलकर आया, जो एक्टर से मिलने के लिए सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर आ गया.

इस मोमेंट का वीडियो भी सामने आया, जहां फैन स्टेज पर छलांग लगाकर जॉन से मिलने पहुंच रहा था. एक्टर ने उन्हें देखा और उनके चेहरे पर स्माइल आई. लेकिन तभी अचानक साइड से एक बॉडीगार्ड की एंट्री हुई, जिसने फैन को धर-दबोचा और स्टेज से नीचे खींचता हुआ ले जाने लगा. तभी जॉन ने उसे रोकने की कोशिश की. इतने में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी ने फैन को नीचे उतारने की कोशिश की.

मगर जॉन अब्राहम अपने फैन के लिए उनसे लड़ते नजर आए. उन्होंने अपने जबरा फैन को गार्ड्स की चपेट से निकाला और उनसे थोड़े वक्त के लिए मुलाकात की. इंस्टाग्राम पर मौजूद इस वीडियो में एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है. लोग उन्हें बड़े दिलवाला बुला रहे हैं, जो अपने फैन के लिए किसी से भी लड़ गया है. हालांकि कई लोग इसे पेड पीआर का हिस्सा भी कह रहे हैं. अब हकीकत क्या है, ये तो वही जानते हैं.

A post shared by Ambika Gowda 🏍️ (@ambi_motoverse)

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म तेहरान में देखा गया था जो पिछले साल 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया था और एक्टर की भी जमकर तारीफ की थी. अब जॉन जल्द ही रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया की बायोपिक में नजर आएंगे, जो उम्मीद है कि इसी साल रिलीज होगी. इसके अलावा वो हर्षवर्धन राणे के साथ फोर्स 3 फिल्म भी बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग अभी जारी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे