नोएडा से भिवाड़ी तक... एक दिन में ट्रिपल अग्निकांड, देखें आग का तांडव

खेल

नोएडा से भिवाड़ी तक... एक दिन में ट्रिपल अग्निकांड, देखें आग का तांडव

05 जून 2026 को 10:00 am बजे
नोएडा से भिवाड़ी तक... एक दिन में ट्रिपल अग्निकांड, देखें आग का तांडव

उत्तर प्रदेश के नोएडा और राजस्थान के भिवाड़ी में शुक्रवार को एक ही दिन में तीन जगहों पर आग की घटनाओं से अफरातफरी मच गई. नोएडा के सेक्टर 75 की सोसाइटी और सेक्टर 52 के एक पीजी में आग लगी तो वहीं राजस्थान के इंडस्टि्रियल एरिया में भी आग की घटना सामने आई.

नोएडा में आग ने मचाया तांडव नोएडा के सेक्टर 75 स्थित आईवीवाई काउंटी (Ivy County) सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर एक फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी. ऊंची लपटें और धुआं देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कूलिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया. आग पर काबू पा लिया गया है. SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची.

नोएडा की हाईराइज सोसायटी के 12वें फ्लोर पर भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली

आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही फ्लैट की खिड़कियों और बालकनी से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता साफ देखा जा सकता है. इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप और दहशत का माहौल है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्क रहने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी रखने को कहा है. अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. प्रशासन जांच में जुटा हुआ है.

#WATCH | Noida, Uttar Pradesh | A team of SDRF arrives at Ivy County housing society in Sector 75, where a fire broke out in an apartment Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has taken cognisance of the fire incident in the housing colony and directed officials to… pic.twitter.com/1i5495HRQb

सेक्टर 52 के पीजी में भी आग वहीं, नोएडा के सेक्टर 52 के शताब्दी विहार में एक पेइंग गेस्ट (PG) में भी आग लग गई. पीजी के नीचे एक रेस्टोरेंट चल रहा था. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं. समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया. PG में रहने वाले युवाओं में भारी हड़कंप मचा रहा.

भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया, जिससे ऑयल में आग लग गई. यह आग पास की दो फैक्टरियों तक फैल गई. आग की वजह से पांच कर्मचारी झुलस गए. इलाके में काफी देर तक हड़कंप रहा. दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दो फैक्ट्रियां चपेट में, 5 झुलसे

राहत की बात है कि आग की तीनों घटनाओं में किसी की जान नहीं गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा की दोनों घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी हाईराइज बिल्डिंगों, सोसाइटियों और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए.आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे