अल्फा ट्रेलर: आल‍िया करती रहीं स्टंट, ऋत‍िक की आंखें देखकर क्रेजी हुए फैन्स

राष्ट्रीय समाचार

अल्फा ट्रेलर: आल‍िया करती रहीं स्टंट, ऋत‍िक की आंखें देखकर क्रेजी हुए फैन्स

17 जून 2026 को 01:02 pm बजे
अल्फा ट्रेलर: आल‍िया करती रहीं स्टंट, ऋत‍िक की आंखें देखकर क्रेजी हुए फैन्स

आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया! आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच गई है. ट्रेलर ने अमेज करने के साथ-साथ कई सरप्राइजिंग फैक्टर भी ऐड कर दिए हैं. यश राज ने अपनी स्पाई यूनिवर्स की इस इंस्टॉलमेंट से फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस, थ्रिल और दमदार डायलॉग्स का ऐसा तड़का देखने को मिला है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट के जबरदस्त एक्शन अवतार की हो रही है. स्क्रीन पर उनका कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड और पावरफुल प्रेजेंस साफ बता रही है कि इस बार वो सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि दुश्मनों की छुट्टी करने आई हैं.

वहीं बॉबी देओल एक बार फिर अपने खतरनाक और रहस्यमयी किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं. ट्रेलर में उनकी मौजूदगी भले ही कम हो, लेकिन हर फ्रेम में उनका खौफ साफ महसूस होता है. बॉबी इस फिल्म में भी बड़ा धमाका करने वाले हैं. ट्रेलर से भी साफ है कि वो निगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे.

शरवरी वाघ भी ट्रेलर में पूरी तरह छाई हुई नजर आ रही हैं. आलिया के साथ एक्शन सीक्वेंस से लेकर इंटेंस एक्सप्रेशन तक, उन्होंने साबित कर दिया है कि वो फिल्म की मजबूत कड़ी बनने वाली हैं. उनके दिखने का इंतजार करना बेकार नहीं गया है.

फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज ऋतिक रोशन होने वाले हैं, जिन्हें भांपने के लिए उनकी आंखें ही काफी हैं. वो आलिया और शरवरी की जान की रक्षा करते दिखेंगे. ट्रेलर ने इसका हिंट दे दिया है. ट्रेलर की बड़ी खासियतों में से एक इसका हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और रहस्य से भरी कहानी भी है. हर सीन के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है और आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है.

फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है कि मेकर्स ने इसे बड़े स्तर पर तैयार किया है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे अब तक के सबसे दमदार ट्रेलर्स में से एक बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल कर सकती है।.

अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इसे देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे