रामायण शो फेम दीप‍िका के बदले तेवर, वेस्टर्न लुक में दिखा स्वैग

मनोरंजन

रामायण शो फेम दीप‍िका के बदले तेवर, वेस्टर्न लुक में दिखा स्वैग

17 जून 2026 को 02:00 pm बजे
रामायण शो फेम दीप‍िका के बदले तेवर, वेस्टर्न लुक में दिखा स्वैग

दीपिका चिखलिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में खास पहचान मिली. दीपिका को लोग आज भी 'रामायण की सीता' के तौर पर जानते हैं और उन्हें वही प्यार और सम्मान देते हैं. मगर अब 'टीवी की सीता' को वेस्टर्न अवतार में देखकर फैंस के होश उड़ गए.

हाल ही में 61 साल की दीपिका चिखलिया को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया. दीपिका को देख पैप्स ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. इस दौरान दीपिका चिखलिया ट्रेडिशनल साड़ी नहीं, बल्कि वेस्टर्न अवतार में दिखाई दीं.

जींस और व्हाइट शर्ट में दीपिका काफी स्टनिंग लगीं. उन्होंने बिग साइज सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. मिडिल पार्टेड ओपन हेयर और लाइट मेकअप में दीपिका की खूबसूरती का जवाब नहीं है. फैंस उन्हें देखते ही रह गए.

दीपिका की झलक पाकर फैंस खुशी से गदगद हो गए. मगर एक्ट्रेस को वेस्टर्न आउटफिट में देख कई लोग हैरान नजर आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि दीपिका ने रामायण में सीता का किरदार इतनी सच्चाई से निभाया है कि उन्हें वेस्टर्न लुक में देखकर हैरानी होती है. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. हालांकि, कई लोग एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन और मॉडर्न अवतार से इंप्रेस भी नजर आ रहे हैं.

दीपिका चिखलिया की बात करें तो उन्होंने 1983 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वो सबसे पहले 'सुन मेरी लैला' में दिखीं. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. दीपिका ने हिंदी के साथ कई तमिल और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है.

साल 1985 में उन्होंने टीवी का रुख किया. सबसे पहले वो 'विक्रम बेताल' में नजर आईं. उन्होंने कई दूसरे शोज भी किए. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्यार और पहचान रामायण की सीता बनकर मिला. आज भी फैंस उनके दीवाने हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे