हिमाचल में ग्लेशियर पिघलने से बह गईं सड़कें, जालना में बाढ़ में फंसे लोग! देखें कुदरत का कहर

राष्ट्रीय समाचार

हिमाचल में ग्लेशियर पिघलने से बह गईं सड़कें, जालना में बाढ़ में फंसे लोग! देखें कुदरत का कहर

30 जून 2026 को 10:07 am बजे
हिमाचल में ग्लेशियर पिघलने से बह गईं सड़कें, जालना में बाढ़ में फंसे लोग! देखें कुदरत का कहर

देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन कई राज्यों में बारिश अब राहत से ज्यादा आफत बनती जा रही है. हिमाचल से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कहीं ग्लेशियर पिघलने से सड़कें बह गई हैं, तो कहीं लोग और मवेशी बाढ़ में फंस गए हैं.

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ग्लेशियर पिघलने से झालमा नाले में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क का बड़ा हिस्सा अपने साथ बहा ले गया. अचानक आए सैलाब की वजह से पचास पर्यटक पहाड़ी इलाके में फंस गए, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है.

असम में भी लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. डिकारी नदी का जलस्तर आसपास के इलाकों में कहर ढा रहा है. कोराइबाड़ी चार में 15 से ज्यादा लोग सैलाब के बीच घिर गए. करीब 100 मवेशी बाढ़ की चपेट में हैं.

असम के धेमाजी में भी हालात बिगड़े हुए हैं. यहां सिमेन नदी में 4 लोग बह गए. हालांकि, तीन ग्रामीणों को रेस्क्यू कर लिया गया जबकि चौथे की तलाश जारी है.

ये तस्वीर अरुणाचल प्रदेश की है जहां भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात बदतर हो गए हैं. जगह-जगह फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही है.

सरकार ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में ना जाने की अपील की है. वहीं, मध्य प्रदेश के खरगोन में मोहनी नदी उफान पर है. कई बस्तियों और खेतों में पानी भर गया है.

महाराष्ट्र के जालना में मूसलाधार बारिश के बाद नाले में आई बाढ़ से सड़कें जलमग्न हो गईं हैं. पानी के तेज बहाव के बीच लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं.

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी है. लोगों से सतर्क रहने की उम्मीद है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे