कनाडा में रहने के लिए हर महीने कितना खर्चा? जानें क्या है सबसे बड़ा खर्च

दुनिया

कनाडा में रहने के लिए हर महीने कितना खर्चा? जानें क्या है सबसे बड़ा खर्च

23 जून 2026 को 10:02 am बजे
कनाडा में रहने के लिए हर महीने कितना खर्चा? जानें क्या है सबसे बड़ा खर्च

कनाडा में कमाई और खर्चों की लागत भी लगभग बराबर-बराबर है. इस बात की चर्चा एक बार फिर सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है. दरअसल टोरंटो के एक निवासी ने अपने मासिक खर्चों का पूरा ब्रेकडाउन ऑनलाइन साझा किया. इस पोस्ट ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कनाडा के सबसे बड़े शहर में सामान्य जीवन जीने के लिए आखिर हर महीने कितना पैसा चाहिए.

शेयर किए गए खर्चों के मुताबिक, इस व्यक्ति का कुल मासिक खर्च करीब $4,300 (लगभग 287458 रु) बताया गया है, जिसमें किराया, ग्रॉसरी, ट्रांसपोर्ट, फोन बिल, जिम, खाने-पीने और मनोरंजन जैसी सभी जरूरी और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें शामिल हैं. इस ब्रेकडाउन ने शहर में जीवन यापन की असली लागत को एक बार फिर सामने ला दिया है.

खर्चों की बात करें तो सबसे बड़ा हिस्सा किराए (Rent) का है, जो करीब $2,500 (167127 रु.) प्रति माह बताया गया है. इसके बाद ग्रॉसरी पर लगभग $650 (43453 रु.), रेस्तरां और बाहर खाने पर $550 (36767 रु.), कॉफी पर करीब $250 (16712 रु.), फोन बिल पर $158 (10562 रु.), जिम पर $49 (3275 रु.), Uber Eats पर $65 (4345 रु.) और अन्य एक्टिविटीज जैसे क्लाइंबिंग पर लगभग $222 (14840 रु.) खर्च बताया गया है.

कनाडा में पहले से ही हाउसिंग और बढ़ती महंगाई बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा छेड़ दी. कई लोगों ने अपने-अपने खर्चों की तुलना करते हुए बताया कि उनकी आमदनी और लाइफस्टाइल के हिसाब से यह आंकड़ा कम या ज्यादा हो सकता है.

हालांकि, किराया, ग्रॉसरी, ट्रांसपोर्ट, फोन बिल जैसे जरूरी खर्चे जोड़ने पर भी कुल खर्चा 3,300-3,500 डॉलर (220607-233977 रु.) तक पहुंचता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे