जुड़वा बेटों की मां बनी एक्ट्रेस, दादी-नानी ने मनाई छठी
जुड़वा बेटों की मां बनी एक्ट्रेस, दादी-नानी ने मनाई छठी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो गए हैं. 26 मई को दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया. एक्ट्रेस की जिंदगी खुशियों से भर गई है.
दिव्यांका और विवेक ने अपने हर सुख-दुख में फैन्स को शामिल किया है. बेटों के जन्म के बाद भी वो फैन्स को पल-पल की अपडेट दे रहे हैं.
अब कपल ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें विवेक और दिव्यांका ने बताया कि बेटों के जन्म के 6 दिन हो चुके हैं. इसलिए घर पर उनकी छठी मनाई गई.
दिव्यांका की मां और सास दोनों ने मिलकर छठी की तैयारी की. दादी-नानी ने मिलकर छठी का खाना तैयार किया. बच्चों के लिए जमकर शॉपिंग की.
दिव्यांका और विवेक भले ही शोबिज की दुनिया से हैं, लेकिन उन्होंने छठी की रस्म घरवालों के हिसाब से पूरी की. आम लोगों की तरह दिव्यांका ने पूरी रीति-रिवाज से छठी की रस्म निभाई.
बच्चों की छठी पर लाल पेन और नोटबुक मंगाई गई. दिव्यांका ने विवेक को बताया कि बच्चों की छठी में कॉपी पेन का इस्तेमाल क्यों करते हैं.
एक्ट्रेस बताती हैं कि छठी पर छठी मईया बच्चों का भविष्य लिखती हैं. इसलिए पूजा में कॉपी-पेन रखा जाता है. ताकि पूजा के बाद छठी मईयां आएं और बच्चों का भविष्य लिखें.
सारी तैयारी होने के बाद दादी-दादा, नानी-नानी और दिव्यांका विवेक ने मिलकर धूमधाम से बेटों की छठी मनाई. इस दौरान विवेक इमोशनल हो गए.
दादी-नानी ने जिस एक्साइटमेंट के साथ छठी की तैयारियां कीं. वो देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार था.
त्रिपाठी और दहिया फैमिली की खुशियां देखकर यही कहने का मन करता है कि इन्हें किसी की नजर ना लगे. विवेक और दिव्यांका यूंही खुश रहें.
📌 संबंधित खबरें
- 10वीं क्लास का प्यार, 59 साल का साथ, बीवी से बेपनाह मोहब्बत, भगवान से मांगी थी एक दुआ- 'जब तक मैं हूं, नीता जिंदा रहे'
- दफ्तर में घुसा और एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, खुद का भी गला रेता, मोहाली का खौफनाक वीडियो
- है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: सिनेमाघरों में रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों से जानें कैसी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें