दुल्हन बनेगी कपूर खानदान की बेटी, रस्में शुरू, जश्न में नाचा परिवार

धर्म

दुल्हन बनेगी कपूर खानदान की बेटी, रस्में शुरू, जश्न में नाचा परिवार

22 जून 2026 को 09:19 am बजे
दुल्हन बनेगी कपूर खानदान की बेटी, रस्में शुरू, जश्न में नाचा परिवार

कपूर खानदान में शहनाई बजने वाली है. फिल्ममेकर बोनी कपूर की लाडली बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अंशुला की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो चुकी हैं.   

अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शगुन और पूजा के साथ शुरू हुए. अंशुला के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शनाया कपूर और उनकी मां महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. 

अंशुला के प्री-वेडिंग सेरेमनी में पूरा कपूर खानदान एक साथ एक छत के नीचे जश्न में डूबा नजर आया. हर किसी के चेहरे पर खुशी और एक्साइटमेंट दिखाई दी. 

जश्न की तस्वीरों में होने वाले दूल्हा-दुल्हन रोहन और अंशुला एक साथ पूजा और आरती करते हुए नजर आए. दोनों का परिवार उनकी खुशियों में शामिल हुआ. 

प्री-वेडिंग में अंशुला कपूर ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. गोल्डन कपर के लहंगा चोली में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. अंशुला के लहंगा-चोली पर हैवी एम्ब्रॉयडरी हुई है. उन्होंने गोल्डन लहंगा-चोली संग मरून कलर हैवी एम्ब्रॉडरी का दुपट्टा भी कैरी किया. 

अंशुला ने ग्लोइंग मेकअप और मांग टीका के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. वहीं, उनके होने वाले दूल्हे राजा रोहन लाल कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए. दोनों ने साथ मिलकर पूजा-आरती की.   

महीप कपूर, सुनीता कपूर, संजय कपूर समेत पूरे परिवार ने अंशुला और रोहन को आशीर्वाद दिया और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं. 

अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी नाचते हुए दिखाई दिए. मरून कुर्ते में अर्जुन कपूर भी काफी जंच रहे हैं. उन्होंने भाई का फर्ज निभाया. 

बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर भी बहन अंशुला के जश्न में शामिल हुईं. साड़ी में जाह्नवी ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया. वहीं, खुशी कपूर भी शरारा सूट में काफी जंच रही हैं. 

बता दें कि पिछले साल अंशुला और रोहन ने सगाई की थी. दोनों की रोका सेरेमनी भी हो चुकी है. अब हर किसी को अंशुला और रोहन की ग्रैंड वेडिंग का इंतजार है.

अंशुला फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी दिवंगत पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं. वो अर्जुन कपूर की छोटी बहन हैं. 

(All Photos: Instagram @maheepkapoor, @shanayakapoor02) 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे