नौकरी छोड़ी तो मालिक ने किया किडनैप, दूसरी कंपनी में जाते हुए कार में खींचा

व्यापार

नौकरी छोड़ी तो मालिक ने किया किडनैप, दूसरी कंपनी में जाते हुए कार में खींचा

18 जून 2026 को 12:55 pm बजे
नौकरी छोड़ी तो मालिक ने किया किडनैप, दूसरी कंपनी में जाते हुए कार में खींचा

पंजाब के लुधियाना में बीते दिन एक 19 साल के युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. बदमाशों ने युवक को जबरन कार में बैठाया और मौके से फरार हो गए. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित परवेश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले आरोपी की फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. करीब एक माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि उस समय पर पूरी तनख्वाह नहीं मिल रही थी. बकाया वेतन मांगने को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी. पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसका अपहरण किया गया.

शिकायत के अनुसार 16 जून को परवेश अपने नए दफ्तर एचटीएम टूल्स फैक्ट्री में काम पर जा रहा था. इसी दौरान काले रंग की एक महिंद्रा गाड़ी वहां आकर रुकी. गाड़ी से करन कुमार यादव, रॉनी, अनिल, प्रमेद, राजीव तथा दो अज्ञात युवक उतरे और उसे जबरन पकड़कर कार में बैठा लिया.

आरोपी उसे गली नंबर 19 स्थित करन इंडस्ट्री की फैक्ट्री में ले गए, जहां कथित तौर पर उसे बंधक बनाकर रखा गया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं. घटना के दौरान सड़क पर मौजूद कुछ राहगीरों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी युवक को अपने साथ ले जाने में सफल रहे.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. थाना साहनेवाल के एसएचओ दलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे