अब पाकिस्तान में आया भूकंप, डेरा गाजी खान इलाके में कांपी धरती

दुनिया

अब पाकिस्तान में आया भूकंप, डेरा गाजी खान इलाके में कांपी धरती

27 जून 2026 को 09:20 am बजे
अब पाकिस्तान में आया भूकंप, डेरा गाजी खान इलाके में कांपी धरती
अब पाकिस्तान में आया भूकंप, डेरा गाजी खान इलाके में कांपी धरती
पाकिस्तान में आया भूकंप
  • पाकिस्तान के डेरा गाजी खान के पास 5.4 तीव्रता का भूकंप सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर आया था
  • भूकंप का केंद्र जमीन से 75 किलोमीटर नीचे था और अभी तक कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है
  • शुक्रवार को बलूचिस्तान के कोहलू के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 17 किमी. थी

बेनेजुएला में आए खतरनाक भूकंप के बाद अब पाकिस्तान की धरती भी कांप उठी है. पाकिस्तान में 5.4 की तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र डेरा गाजी खान के पास और जमीन से 75 किलोमीटर नीचे था. पाकिस्तान के समयानुसर भूकंप सुबह 8:53 पर आया. अब तक इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.इससे पहले शुक्रवार को बलूचिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र कोहलू से 60 किमी. उत्तर-पूर्व में 17 किमी.  की गहराई था. इसके झटके झोब, बरखान और राखनी इलाकों में महसूस किए गए थे. ये भूकंप शाम 4:48 बजे आया था. 

वेनेजुएला के बाद कांपी पाकिस्तान की धरती

बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पहले ही भूकंप की भारी कीमत चुका रहा है. अब तक वहां 20 लोगों की मौत और तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. वहीं हजारों लोग अब तक लापता हैं.  विनाशकारी भूकंप से लोगों की जिंदगी तबाह हो चुकी है. बता दें कि गुरुवार को वेजेनुएला में 7.2 और 7.5  की तीव्रता के दो भूकंप ने शहरों को मलबों में तब्दील कर दिया था. शनिवार फिर से वहां भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप से धरती कांप उठी है. 

5.4 तीव्रता वाला भूकंप कितना खतरनाक?

पाकिस्तान में शनिवार को आए भूकंप से डेरा हाजी खान इलाके की धरती कांप उठी. बता दें कि रिक्टर स्केल पर 5.0 से 5.9 तीव्रता वाले भूकंप को गंभीर माना जाता है. मतलब यह कि इन झटकों से नुकसान भी हो सकता है. बता दें कि 3.0 से 3.9 की तीव्रता वाला भूकंप छोटा, 4.0 से 4.9 तीव्रता वाला भूकंप हल्का, 5.0 से 5.9 तीव्रता वाला भूकंप गंभीर, 6.0 से 6.9 तीव्रता वाला भूकंप जबरदस्त, 7.0 से 7.9 तीव्रता वाला बहुत जबरदस्त और 8.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को बहुत तेज माना जाता है. 

ये भी पढ़ें-920 लोगों की मौत, हजारों लापता... वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद फिर डोली धरती, दहशत में जीवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Earthquake, Pakistan Earthquake Today, Earthquake, Venezuela Earthquake, Pakistan News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।