सोते हुए पति को पत्नी ने चाकू से गोदा, बेटे ने देखा खौफनाक मंजर

मनोरंजन

सोते हुए पति को पत्नी ने चाकू से गोदा, बेटे ने देखा खौफनाक मंजर

01 जुलाई 2026 को 08:07 am बजे
सोते हुए पति को पत्नी ने चाकू से गोदा, बेटे ने देखा खौफनाक मंजर

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह वारदात देवरकाद्र मंडल के बसवायपल्ली गांव में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान 38 साल के नागेश के रूप में हुई है. करीब 15 साल पहले उनकी शादी मलकापुर गांव की रहने वाली कविता से हुई थी. दोनों के तीन बेटे हैं और अब तक यह परिवार आम परिवारों की तरह ही जिंदगी जी रहा था. लेकिन रविवार रात को हुई इस घटना ने पूरे गांव को हिला दिया.

पुलिस के मुताबिक जब नागेश घर में सो रहे थे तभी उनकी पत्नी कविता ने घर में रखे चाकू से उन पर हमला कर दिया. घटना के वक्त परिवार का सबसे बड़ा बेटा कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद हॉस्टल में रह रहा था. बाकी दो बेटों में से एक घर के बाहर सो रहा था जबकि सबसे छोटा बेटा रामू घर के अंदर ही सो रहा था.

जब नागेश ने चिल्लाकर कहा कि उनकी पत्नी उन पर हमला कर रही है तो रामू की नींद खुल गई. वह भागकर बाहर आया और उसने अपनी आंखों से मां को पिता पर चाकू से वार करते देखा. रामू की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो कविता ने खुद ही दरवाजा खोल दिया.

यह भी पढ़ें: अजन्मे बच्चे के DNA टेस्ट की जिद पर अड़ा पति... आहत गर्भवती ने दे दी जान

जब लोग अंदर पहुंचे तो नागेश खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. उन्हें तुरंत ऑटो रिक्शा में बिठाकर महबूबनगर जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन चोटें गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान नागेश ने दम तोड़ दिया.

गांव वालों का कहना है कि इस हत्या के पीछे कविता के किसी अवैध संबंध का हाथ हो सकता है. हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और असली वजह की जांच की जा रही है.

देवरकाद्र सर्किल इंस्पेक्टर रामकृष्ण रेड्डी ने कविता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने बसवायपल्ली गांव में लोगों को झकझोर कर रख दिया है. नागेश और कविता के तीन बेटे अब अपने पिता को खो चुके हैं और इस सदमे से जूझ रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे