'क्या Coca-Cola के बिना जिंदा नहीं रह सकते?' अमेरिकी संसद में गूंजा ये सवाल

दुनिया

'क्या Coca-Cola के बिना जिंदा नहीं रह सकते?' अमेरिकी संसद में गूंजा ये सवाल

30 जून 2026 को 09:42 am बजे
'क्या Coca-Cola के बिना जिंदा नहीं रह सकते?' अमेरिकी संसद में गूंजा ये सवाल

अमेरिका में सरकारी खाद्य सहायता योजना SNAP को लेकर हुई संसदीय सुनवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सुनवाई के दौरान रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल ने सवाल उठाया कि क्या टैक्सपेयर्स के पैसे से कोका-कोला जैसी शुगर वाली ड्रिंक्स खरीदी जानी चाहिए.

उन्होंने सुनवाई में मौजूद एक पॉलिसी एडवोकेट से पूछा कि क्या कोका-कोला में कोई पोषण मूल्य है? इसके बाद दूसरा सवाल किया कि क्या अमेरिकियों को जिंदा रहने के लिए कोका-कोला की जरूरत है? सांसद बार-बार सिर्फ 'हां' या 'नहीं' में जवाब मांगते रहे.

हालांकि, पॉलिसी एडवोकेट ने सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि उनकी विशेषज्ञता फूड सिक्योरिटी में है, न्यूट्रिशन साइंस में नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि पोषण से जुड़े सवालों पर वह सरकारी गाइडलाइंस का पालन करेंगी.

SNAP अमेरिका की सरकारी खाद्य सहायता योजना है. इसे भारत की राशन योजना जैसा समझ सकते हैं. इसके तहत कम आय वाले परिवारों को हर महीने खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना का लाभ 4 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी लेते हैं.

विवाद इस बात पर है कि SNAP के पैसों से कोका-कोला और दूसरी शुगर वाली ड्रिंक्स भी खरीदी जा सकती हैं. ब्रैंडन गिल का कहना है कि टैक्सपेयर्स का पैसा ऐसी चीजों पर खर्च नहीं होना चाहिए, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं.

वहीं, कई विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार का काम लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है, न कि यह तय करना कि वे कौन-सी वैध खाद्य चीज खरीदें. सुनवाई का यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे