Hollywood Box Office: ऑब्सेशन के आगे फेल हुआ बॉलीवुड, 2 हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया माहौल

मनोरंजन

Hollywood Box Office: ऑब्सेशन के आगे फेल हुआ बॉलीवुड, 2 हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया माहौल

14 जून 2026 को 07:02 am बजे
Hollywood Box Office: ऑब्सेशन के आगे फेल हुआ बॉलीवुड, 2 हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया माहौल
Hollywood Box Office: ऑब्सेशन के आगे फेल हुआ बॉलीवुड, 2 हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया माहौल

Obsession Box Office Collection: हॉलीवुड की दो बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं जिनकी कमाई के आंकड़े आ रहे हैं. दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन शानदार जा रहा है. जहां एक तरफ ऑब्सेशन फिल्म ने रिलीज के 16 दिन पूरे कर लिए हैं वहीं दूसरी तरफ डिस्क्लोजर डे फिल्म को आए हुए 2 दिन हुए हैं. दोनों ही फिल्मों को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा एक्सपोजर मिल रहा है. इस वजह से हिंदी की फिल्मों को वैसी ऑडियंस नहीं मिल रही है जैसी मिलनी चाहिए. जहां एक तरफ ऑब्सेशन ने 16 दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है और 58.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ डिस्क्लोजर डे फिल्म ने 2 दिनों में 4.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

ऑब्सेशन को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है और इस फिल्म को देखने के लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर है. इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 70.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो बताता है कि धीरे-धीरे इस फिल्म की स्क्रीन्स बढ़ती जा रही हैं और आने वाले वक्त में ये फिल्म और भी शानदार प्रदर्शन कर के दिखा सकती है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो इसने रिलीज के बाद से अब तक दुनियाभर में रिपोर्ट्स के मुताबिक 2730 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसकी पॉपुलैरिटी और इसे लेकर जिक्र इतने समय में बढ़ा है उससे ये तो तय है कि इस फिल्म का आनेवाला फ्यूचर भी ब्राइट है.

वहीं डिस्क्लोजर डे की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ अब इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है और दूसरे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस लिहाज से फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये का है. वहीं दूसरी तरफ इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 5.16 करोड़ रुपये का हो चुका है. ये तो अभी शुरुआत है. जिस तरह से हॉलीवुड की हॉरर फिल्में कमाई कर रही हैं उससे तो ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में इस फिल्म को भी फायदा मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- Birthday Special: वो एक्ट्रेस, जिसकी तस्वीर देख सुनील दत्त ने की थी भविष्यवाणी, कहा था- जरूर नाम कमाएगी

बॉलीवुड मूवीज का खेल बिगड़ा

मौजूदा समय में रिलीज हॉलीवुड फिल्मों ने तो बॉलीवुड की फिल्मों को भी मात दे दी है. हाल ही में दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर रिलीज हुई है. इन तीनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से कमतर जा रहा है. जबकी ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्में अपने पहले वीकेंड में बढ़िया कमाई कर के दिखाएंगी. ऐसे में कहा जा सकता है कि हॉलीवुड की फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डॉमिनेट कर रही हैं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे