IVF से मां बनेगी एक्ट्रेस, धूमधाम से हुई गोदभराई, गोद में बैठा पति

मनोरंजन

IVF से मां बनेगी एक्ट्रेस, धूमधाम से हुई गोदभराई, गोद में बैठा पति

29 जून 2026 को 08:50 am बजे
IVF से मां बनेगी एक्ट्रेस, धूमधाम से हुई गोदभराई, गोद में बैठा पति

पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल अनुष्का रंजन के घर जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. अनुष्का प्रेग्नेंट हैं. वो मा बनने बनने वाली हैं. 

अनुष्का रंजन की अब ट्रेडिशनल अंदाज में गोदभराई हुई. एक्ट्रेस ने गोदभराई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करके फैंस को ट्रीट दी है. 

ट्रेडिशनल अंदाज में हुई गोदभराई में अनुष्का और उनके पति ने पूजा भी की. अनुष्का और उनके पति आदित्य सील माथे पर टीका लगाए दिखाई दिए. 

गोदभराई की रस्म में अनुष्का ने प्रिंटेड ऑरेंज और पिंक कलर का सूट पहना. दुपट्टे के चारों तरफ सूट के फैब्रिक का बॉर्डर लगा है. 

प्रेग्नेंट अनुष्का ने लाइट सटल मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. वो कानों में झुमके और हाथों में कंगन पहने दिखाई दीं. बालों में स्लीक बन बनाकर उसमें फूलों को गजरा लगाया. ट्रेडिशनल लुक में वो काफी स्टनिंग लगीं. 

वहीं, अनुष्का के पति और एक्टर आदित्य सील येलो कलर के कुर्ते में दिखाई दिए. कुर्ते-पायजामे में वो काफी जंच रहे हैं. 

अनुष्का की गोदभराई का फंक्शन काफी सादगी से परिवारवालों की मौजूदगी में हुआ. अनुष्का और आदित्य ने अपनी फैमिली संग भी कई पोज दिए. घरवाले अनुष्का को लाड करते दिखे.

एक तस्वीर में आदित्य अपनी प्रेग्नेंट वाइफ अनुष्का की गोद में बैठे नजर आए. कपल के चेहरे पर पेरेंट बनने की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी.  

गोदभराई की तस्वीरें शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- मेरे स्टाइल की गोदभराई.   

अनुष्का रंजन ने साल 2001 में एक्टर आदित्य सील से शादी रचाई थी. दोनों शादी के 5 साल बाद पेरेंट बनने जा रहे हैं. 

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के कुछ समय बाद अनुष्का ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया था कि सबकुछ ठीक होने के बाद भी वो कंसीव नहीं कर पा रही थीं. तब उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर IVF का सहारा लिया. अनुष्का अब जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने को तैयार हैं. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए