Jaipur News LIVE Updates: जयपुर में दिखे 4 पैंथर, पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पीटा
Jaipur News LIVE Updates: जयपुर में दिखे 4 पैंथर, पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पीटा

Jaipur News LIVE Updates: NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. जयपुर में अगले 2 से 3 घंटे में बारिश होने की संभावना है. जयपुर के जमवारामगढ़ बांध क्षेत्र में चार पैंथर दिखे, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया. पैंथरों का मूवमेंट जमवाय माता मंदिर के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में दिखाई दिया. जयपुर में पत्नी ने अपने पति को उसके गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया. गुस्साई पत्नी ने पति और गर्लफ्रेंड की जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
चिकन शॉप के चक्कर में बुरे फंसे सरकारी बाबू, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल, रिश्वत के साथ गिरफ्तार
राजस्थान में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भ्रष्टाटाचार निरोधक ब्यूरो या एसीबी (Anti Corruption Bureau) राजधानी जयपुर नगर निगम में लाइसेंस के नाम पर रिश्वत लेने का एक बड़ा मामला सामने आया है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए पशुधन निरीक्षक सुरेंद्र कुमावत को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शिकायत मिली थी कि एक चिकन शॉप के लिए लाइसेंस जारी करने के बाद उसके बदले 6 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी. आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था. शिकायत मिलने के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामले की जांच की. डॉ रामेश्वर सिंह (उप महानिरीक्षक पुलिस) की निगरानी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई.
भाई से नाराज होकर काट ली कलाई
जयपुर में एक युवक के सुसाइड करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. वह रोड़ पर लहूलुहान हालत में बुधवार दोपहर पड़ा मिला. हरमाड़ा थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल के ट्रोमा में गंभीर हालत में एडमिट करवाया. पुलिस जांच में सामने आया है भाई से नाराज होकर उसने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली थी. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है.
"कांग्रेस पहले अपने पांच साल का हिसाब दे", CM बोले- फिर करें हमारी सरकार का आकलन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सांगानेर में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस को हमारी सरकार के ढाई वर्षों के कार्यों का आकलन करने से पहले अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र ढाई वर्षों में युवाओं को नौकरी देने के साथ पानी, बिजली के क्षेत्र में ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं, जो कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि हमने सरकार के दो साल के कामों का प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर भी रखा.
जयपुर में पशुधन निरीक्षक 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी विशेष अनुसंधान ईकाई ने आज कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमावत पशुधन निरीक्षक पशु प्रबंधन शाखा नगर निगम जयपुर को 5000 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
सचिवालय में सरकारी छुट्टी के दिन आमजन का प्रेवश बंद
जयपुर सचिवालय में सरकारी छुट्टी के दिन आमजन और अस्थाई पास धारकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. परिसर में बिना अनुमति के फोटो और वीडियो बनाने पर एक्शन हो सकता है. अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है. सभी को सचिवालय से जारी आईडी कार्ड पहनना होगा. DOP सचिव अर्चना सिंह ने सर्कुलर जारी किया है.
Jaipur News LIVE: जयपुर से लापता चार बच्चे अयोध्या से बरामद
जयपुर के मुहाना इलाके से लापता चार बच्चे अयोध्या में मिले. बच्चे रोडवेज बस में बैठकर अयोध्या चले गए थे. बच्चों को बरामद करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर सर्च चला.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें