Kanpur Live: कानपुर में दबंगों ने पेट्रोल पंप पर किया पथराव, गर्मी-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, जानिए कब होगी मानसून की दस्तक

राजनीति

Kanpur Live: कानपुर में दबंगों ने पेट्रोल पंप पर किया पथराव, गर्मी-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, जानिए कब होगी मानसून की दस्तक

24 जून 2026 को 08:11 am बजे
Kanpur Live: कानपुर में दबंगों ने पेट्रोल पंप पर किया पथराव, गर्मी-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, जानिए कब होगी मानसून की दस्तक

Kanpur Live Update: कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने एक पेट्रोल पंप को जंग का मैदान बना दिया. दबंगों ने पंप पर इस कदर बवाल काटा कि वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर पथराव करने के साथ ही तोड़फोड़ की. इस पूरी वारदात मे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें से 53 सेकेंड का एक मुख्य सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur Weather) में भीषण गर्मी और उमस का कहर जारी है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Kanpur Live: कानपुर के परेड चौराहों पर चलती कार बनी आग का गोला

कानपुर के परेड चौराहा स्थित पीपीएन मार्केट में अचानक चलती कार में आग लग गई. कार में अचानक लगने से आसपास चल रहे वाहन स्वामियों में अफरा तफरी मच गई. इसी बीच आग का गोला बनी कार से कूदकर चालक ने जान बचाई. क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर स्टेशन पर सूचना दी. तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Kanpur Live Update: कानपुर मुठभेड़ में चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कानपुर के नौबस्ता पुलिस ने हंसपुरम इलाके में मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान चेन लूट के आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे दबोच लिया गया. घायल आरोपी को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 23 मई को यशोदा नगर के रवींद्र नगर में बुजुर्ग दुकानदार कुसुम अवस्थी से सिगरेट खरीदने के बहाने चेन लूट की वारदात कबूल की है. आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है. हालांकि एक साथी अभी भी फरार है. लूटी गई चेन और उसे खरीदने वाले ज्वैलर्स की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं. आरोपी पर पहले से चोरी और लूट के तीन मुकदमे दर्ज हैं.

Kanpur Live Update: पेट्रोल पंप पर दबंगों ने मचाया उत्पात, दो पथरबाज गिरफ्तार

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग बेखौफ होकर लगातार पेट्रोल पंप पर ईंट-पत्थरों की बरसात कर रहे हैं. पंप के कर्मचारी और वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. 

वहीं सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो मुख्य पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Kanpur News, UP News, Kanpur Live Updates
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।