Live: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 7 की मौत

राष्ट्रीय समाचार

Live: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 7 की मौत

01 जुलाई 2026 को 07:32 am बजे
Live: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 7 की मौत

Live: राजस्थान के दौसा जिले मेंएक बड़ा हादसा हुआ है. यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक आपस में टकरा गईं. जिससे दोनों वाहनों में तेज आग लग गई. घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना रात मंगलवार रात 2 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई है. हादसे में 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौका पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाना शुरू किया. बताया जा रहा है कि बस इंदौर से ऋषिकेश जा रही थी. 

Live Updates

राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT को जांच के लिए मिला ज्यादा समय

राम मंदिर दान मामले की जांच कर रही एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा, ताकि सभी पहलुओं की गहन जांच हो सके. जांच में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. एसआईटी मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कार्रवाई जारी रखेगी

पुणे पुलिस चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की जांच जारी है. बुधवार की सुबह पुणे पुलिस आरोपी चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची है. जहां क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन और गैट एनालिसिस किया जाएगा. दूसरी आरोपी सिया के लिए क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन का काम पहले ही पूरा हो चुका है. केतन हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है. मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं. 

मुंबई में जोरदार बारिश जारी, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति

मुंबई में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मंगलवार रात से ही मुंबई में अच्छी बारिश हो रही है. लगातार बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. मुंबई के वडाला इलाके में भी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है. 

एविएशन टर्बाइन फ्यूल हुआ सस्ता

घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी 1 जुलाई के दिन गिरावट हुई है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर कम हो गई है. नई दर अब 110 रुपए प्रति लीटर हो सकता है. जिसके बाद हवाई किराया भी कम हो सकता है.

दिल्ली के उत्तम नगर के एक शोरूम में लगी भीषण आग

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में विजय सेल्स शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर यह आग लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां भेजी गई और आग पर काबू पाया गया. अभी तक किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग सुबह के वक्त लगी थी. ऐसे में शोरूम में भी कोई नहीं था. फिलहाल आग लगने की की खबरों का पता नहीं चल पाया है. आग पर पूरी तरह के काबू पा लिया गया है. 

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

1 जुलाई से कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट सस्ते हो गए हैं. दामों में 180 रुपए तक की गिरावट हुई है. दिल्ली में अभी सिलेंडर 2930 रुपए में मिल रहा है. वह अब 180 रुपए सस्ता होगा. कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट लोगों के लिए राहत भरी खबर है

दिल्ली में दस्तक देने वाला है मॉनसून

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मॉनसून को लेकर अच्छी खबर है. मौसम  वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि 3 से 4 जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून  दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने वाला है. दिल्ली एनसीआर में इस बार मॉनसून ज्यादा लेट हो चुका है. बारिश न होने की वजह से गर्मी हो रही है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पंजाब से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी एक मौसमी मॉनसून-पूर्व कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है. जिससे आने वाले तीन से चार दिनों में दिल्ली एनसीआर में भी मॉनसून दस्तक देगा. 

राजस्थान में बस ट्रक की भिड़ंत में 7 की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस ट्रक से टकरा गई. जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. इस घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें दौसा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 5 लोगों की मौत जलने से हुई है, जबकि 2 लोगों की मौत चोट लगने से हुई है. बस एमपी के इंदौर से उत्तराखंड के ऋषिकेश जा रही थी. लेकिन दौसा जिले के पास मंगलवार की रात में 2 बजकर 30 मिनट के आसपास यह हादसा हुआ है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Today Live Updates, Ram Mandir Update, Rajasthan Accident News Today, Delhi-NCR Monsoon, Monsoon Rainfall
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।