पाक सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत

दुनिया

पाक सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत

10 जून 2026 को 05:17 pm बजे
पाक सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत

पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. यह हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फरबाद के पास टेक-ऑफ के दौरान हुआ.इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से वहां के अखबार डॉन ने पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई.

सैन्य बयान के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. हेलिकॉप्टर ने जैसे ही मुजफ्फरबाद के पास से उड़ान भरी, वह किसी यांत्रिक गड़बड़ी का शिकार हो गया. अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही सेना की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया.

यह भी पढ़ें: सेना मंगाएगी मोर्टार दागने वाली गाड़ी, दुश्मन कहीं भी छिपे... हो जाएगा छलनी

सेना ने इस बात की सटीक जांच के लिए एक 'बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी' के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असली तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके. हालांकि, सेना ने अभी तक हेलिकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक संख्या साझा नहीं की है.

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में Mi-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है, इससे पहले भी इस मॉडल के साथ कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. Mi-17 मूल रूप से एक रूसी निर्मित  मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है. इसे रूस के मिल मॉस्को हेलिकॉप्टर प्लांट द्वारा विकसित किया गया था, जो कि पुराने Mi-8 हेलिकॉप्टर का एक एडवांस और अपग्रेड वर्जन है.

Mi-17 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल दुनिया भर की सेनाएं (भारत और पाकिस्तान सहित) सैनिकों को लाने-ले जाने, रसद पहुंचाने, राहत एवं बचाव कार्य और सैन्य अभियानों में करती हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में इस हेलिकॉप्टर के पुराने होने और रखरखाव की कमियों के कारण इसके क्रैश होने की घटनाएं बढ़ी हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे