ट्रेन में सीट को लेकर बहस, स्टेशन पर हमला... MP में युवक की पीट-पीटकर हत्या

राजनीति

ट्रेन में सीट को लेकर बहस, स्टेशन पर हमला... MP में युवक की पीट-पीटकर हत्या

02 जून 2026 को 04:57 am बजे
ट्रेन में सीट को लेकर बहस, स्टेशन पर हमला... MP में युवक की पीट-पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के बैतूल में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के बीच शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया. बोरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात पेंचवेली एक्सप्रेस में खूनी झड़प हुई. हमले में छिंदवाड़ा के रहने वाले 25 साल के युवक अली खान की मौत हो गई.

प्लेटफॉर्म पर शव मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

मृतक अली खान के दोस्त और मामले के चश्मदीद जयंत विश्वकर्मा ने घटना की पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा कि ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुई मामूली बहस इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगी, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था.

बोरदेही स्टेशन पर 10-12 लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या

चश्मदीद जयंत विश्वकर्मा ने कहा, 'हम कुल चार लोग थे. हम सभी पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल जा रहे थे. परासिया स्टेशन पर ट्रेन में एक अनजान व्यक्ति आया. वहां सीट को लेकर हमारे बीच उससे बहस हो गई. इसके बाद उस व्यक्ति ने बोरदेही स्टेशन पर अपने 10-12 साथियों को पहले से ही बुला लिया.'

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही ट्रेन बोरदेही रुकी, वहां पहले से मौजूद लोगों ने अली खान को जबरन नीचे उतारा और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. चश्मदीद ने कहा, 'हमला इतना खतरनाक था कि हम लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे.'

चश्दीदों के मुताबिक, परासिया स्टेशन पर हुई कहासुनी के बाद एक बार तो मामला शांत हो गया था. लेकिन दूसरे पक्ष के मन में रंजिश बाकी थी. बोरदेही स्टेशन पर अली खान को घेरकर लात-घूंसों और हथियारों से पीटा गया. गंभीर चोटें आने की वजह से अली खान ने प्लेटफॉर्म पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्टेशन और आसपास के इलाकों में घेराबंदी की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा हत्याकांड! नाबालिग को चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

जीआरपी आमला के थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने कहा, 'इस पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. इसके साथ ही घटना के समय स्टेशन पर मौजूद चश्मदीदों और मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे