दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

13 जून 2026 को 06:59 am बजे
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली, जिससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां शहर का मौसम सुहाना बना दिया, वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है.

मौसम में यह बदलाव अचानक देखने को मिला जब आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया था, जो पूरी तरह सही साबित हुआ.

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में करीब रात 12:30 बजे तेज बारिश दर्ज की गई, जहां कुछ ही मिनटों में सड़कों पर पानी भर गया और मौसम पूरी तरह बदल गया. इससे पहले गुरुवार शाम को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चली थीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी.

लगातार दो दिनों से हो रही प्री-मॉनसून बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में कमी आई है और लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. मौसम सुहाना होने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह प्री-मॉनसून गतिविधियों का असर है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए