Patna News Live Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़, आज बेलौटी में होगी महापंचायत

राजनीति

Patna News Live Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़, आज बेलौटी में होगी महापंचायत

24 जून 2026 को 06:59 am बजे
Patna News Live Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़, आज बेलौटी में होगी महापंचायत

NDTV के इस विशेष पटना लाइव पन्ने (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे.  लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पूर्व में अपने निजी सचिव रहे मिसाल सिन्हा को जनशक्ति जनता दल में महत्वपूर्ण पद के साथ ही दोबारा से निजी सहायक के तौर पर नियुक्त किया है. इसके अलावा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई. पटना में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. तेज प्रताप ने पीए पर चोरी का मुकदमा कराने के बार जेजेडी पार्टी की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

पटना में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता के 6 ठिकानों पर छापेमारी

पटना में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना से दिल्ली तक आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन जारी है.  दिल्ली में अभियंता से जुड़े 3 ठिकानों पर, पटना में 2 और  भागलपुर के 1 ठिकाने पर कार्रवाई की गई. अब तक 3 करोड़ 89 लाख की संपत्ति का पता लगा है. EOU निवेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है.

'बड़ी मछलियों को बचाने के लिए बार-बार कई साजिशें रची गईं-पप्पू यादव

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का कहना है, 'बड़ी मछलियों को बचाने के लिए बार-बार कई साजिशें रची गईं. भरत तिवारी एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो जमुनिया गांव के विस्थापित गरीबों के लिए लड़ते थे, जिसे बचाने में मैंने मदद की थी. मुख्यालय में बैठे बड़े, अहंकारी लोग खुद को कानून, संविधान और लोकतंत्र से ऊपर मानते हैं. ये 'बड़ी मछलियां' सिस्टम का शोषण करके करोड़ों कमाते हैं और प्रशासन चला रहे हैं. क्या आपको लगता है कि हत्या मुख्यालय की भागीदारी के बिना हुई है? हम यह कहने की जरूरत है. इसकी जांच की जाए कि मुख्यालय से किसने डीएसपी को फोन किया, किसके कार्यालय में गया और किन वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया. डीएसपी ने इनकार कर दिया और कहा कि जब एक पागल हाथी को मारा जा सकता है, तो एक पागल व्यक्ति को क्यों नहीं मारा जा सकता है. डीएसपी और थाना प्रभारी ने खुद इस हत्या को अंजाम नहीं दिया.'

महापंचायत में परिजनों का सरकार को अल्टीमेटम

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बुधवार को आयोजित महापंचायत में मृतक के चचेरे भाई बुमराह तिवारी ने बिहार सरकार और प्रशासन को खुले तौर पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तथा पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वे व्यापक जन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे.

भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर क्या बोले रोशन आनंद?

भोजपुर जिले में 28 साल के भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर पर ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद कहते हैं, 'पुलिस को तो रक्षक होना चाहिए, लेकिन आज वे शिकारी बन गए हैं. भरत तिवारी मर्डर केस इसका एक उदाहरण है. जब भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था, तो उन्हें एनकाउंटर में क्यों मारा गया? आप जनता के रक्षक हैं, शिकारी नहीं... अगर मुझे झूठे केस में गिरफ़्तार न किया गया होता, तो मेरा भाई आज हमारे साथ होता. और भरत तिवारी के मामले में भी... प्रशासन को यह बात समझनी चाहिए. इसकी सही जांच होनी चाहिए और लोग आपसे न्याय की उम्मीद करते हैं.'

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा- राजीव रंजन प्रसाद

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'राज्य सरकार इस घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है. पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठने के बाद, राज्य सरकार ने मामले को एक जांच समिति को सौंप दिया है. न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई के फैसले से यह साफ है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

भरत तिवारी के परिजनों से मिलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की अलग रह रहीं पत्नी ज्योति सिंह, भरत तिवारी के परिवार वालों से मिलीं. उन्होंने कहा, 'हम भरत को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठाएंगे... यह लोकतंत्र है, हर किसी को अपनी आवाज़ उठाने, सवाल पूछने और शिकायत दर्ज कराने की आज़ादी है, इसलिए न्याय मिलना चाहिए... अगर उन्होंने पहले ही अपना हथियार पुलिस को सौंप दिया था, तो पुलिस को उन्हें गिरफ़्तार करना चाहिए था... एनकाउंटर तब होता है जब आप पर सामने से हमला हो... उन्होंने तो अपना हथियार पहले ही पुलिस को सौंप दिया था। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि एनकाउंटर सही था... जांच-पड़ताल होगी... मुझे उम्मीद है कि सरकार दोषियों को पकड़ेगी और उन्हें कड़ी सज़ा देगी.'

IMD ने पटना समेत कई इलाकों में जारी किया बारिश का अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला रहेगा. IMD के अनुसार. बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ तेज हवा ( हवा की गति 50-60 कि. मी. प्रति घंटे तक) की प्रबल संभावना है. इसके अलावा भभुआ और रोहतास जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) की प्रबल संभावना है।

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आज बेलौटी में होगी महापंचायत

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में 17 जून को हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में हर दिन नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. मृतक की मां आशा देवी के आवेदन पर संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब यह मामला एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. बुधवार को बेलौटी गांव में ग्रामीणों द्वारा एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें हजारों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है. इस महापंचायत को लेकर न केवल भोजपुर बल्कि पूरे बिहार के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. ग्रामीणों का दावा है कि यह महापंचायत केवल भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पुलिस कार्रवाई, प्रशासनिक जवाबदेही और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News Hindi Today, Bihar Samachar, Patna News In Hindi, Patna Latest News
शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।