Patna News Live Updates: लालू यादव और राबड़ी देवी का सामान क‍िया जा रहा श‍िफ्ट, भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

राजनीति

Patna News Live Updates: लालू यादव और राबड़ी देवी का सामान क‍िया जा रहा श‍िफ्ट, भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

29 जून 2026 को 07:33 am बजे
Patna News Live Updates: लालू यादव और राबड़ी देवी का सामान क‍िया जा रहा श‍िफ्ट, भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Patna Today News Live Updates: NDTV के इस स्पेशल पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना की हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. ब‍िहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का सामान 10 सर्कुलर रोड से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर ले जाया जा रहा है. भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर पर पटना के कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज 

पटना में मनेर शरीफ दरगाह में सूफी महोत्सव का आयोजन

पटना में मनेर शरीफ दरगाह में सूफी महोत्‍सव का आयोजन हुआ. प्रसिद्ध गायक सलमान अली ने सूफी संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया.  महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया.

नोट‍िस के बाद राबड़ी देवी ने खाली क‍िया अपना सरकारी आवास

नोटिस मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास खाली कर दिया. 

पटना में एक फैक्‍ट्री में लगी आग

पटना में महौली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं. 

लालू प्रसाद यादव का सामान किया जा रहा शिफ्ट

ब‍िहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का सामान 10 सर्कुलर रोड से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर ले जाया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Patna, Patna Latest News, Live Update, Patna Hindi News Live
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।