आयरलैंड ने चुना नया कप्तान, T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

खेल

आयरलैंड ने चुना नया कप्तान, T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

23 जून 2026 को 07:02 am बजे
आयरलैंड ने चुना नया कप्तान, T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर को आयरलैंड की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. टकर ने पॉल स्टर्लिंग की जगह ली है, जिन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी.

29 वर्षीय लोर्कन टकर ने 2016 में आयरलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. टकर अब तक तीनों प्रारूपों को मिलाकर 159 मुकाबले खेल चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में लेनस्टर लाइटनिंग की कप्तानी कर चुके टकर इससे पहले भी दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड की कमान संभाल चुके हैं.

इस सीरीज को लेकर लोकर्न टकर ने कहा कि भारतीय टीम टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम्स में से एक है और उनके खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आयरलैंड की टीम इस सीरीज में वर्ल्ड चैम्पियन भारत को कड़ी टक्कर देगी।

तीन खिलाड़ियों को पहली बार मौका भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. रूबेन विल्सन, मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंदरा को टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है. विल्सन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, जबकि हॉलार्ड और मूंदरा ने अभी तक आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं.यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर नए T20 कप्तान, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

आयरलैंड की टीम को इस सीरीज से पहले इंजरी के चलते बड़े झटके लग चुके हैं. कुल छह खिलाड़ी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. पूर्व कप्तान पॉल स्टर्लिंग पिंडली (काफ) की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं. तेज गेंदबाज जोश लिटिल को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मार्क अडायर रेक्टस मसल इंजरी के चलते बाहर हैं. इसके अलावा कर्टिस कैम्फर हाथ में फ्रैक्चर, बैरी मैकार्थी एसीएल (ACL) इंजरी और जॉर्डन नील कंधे एवं पैर की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन सके.

आयरलैंड का स्क्वॉड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्री, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

भारत का आयरलैंड दौरा (जून) • पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट • दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे