शिवसेना UBT के 6 बागी सांसद आज दिल्ली में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, उद्धव ने लगाया खरीदे जाने का आरोप
शिवसेना UBT के 6 बागी सांसद आज दिल्ली में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, उद्धव ने लगाया खरीदे जाने का आरोप

- उद्धव ठाकरे ने यूबीटी के बागी सांसदों को रोकने के लिए उनके क्षेत्रों का दौरा करने की योजना बनाई है
- शिवसेना के छह बागी सांसद आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें बड़ा ऐलान हो सकता है
- उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों को खरीदे जाने का आरोप लगाया है. उनकी पार्टी टूटने की आशंका गहरा गई है
शिवसेना में टूट रोकने का उद्धव का आखिरी दाव भी नाकाम साबित होता दिख रहा है. यूबीटी के बागी सासंदों को रोकने के लिए उद्धव ने 27, 28 और 29 जून को उनके क्षेत्रों का दौरा करने की योजना बनाई है. इस बीच खबर आ रही है कि शिवसेना उद्धव गुट के सभी 6 बागी सांसद आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. वे एक साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. अटकलें लगाई जा रही हैं कि बागी आज कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, जो यूबीटी से अलग होने को लेकर भी हो सकता है.
दल्ली मे आज बागी सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
माना जा रहा है कि बागी सांसद सोमवार को दिल्ली से उद्धव गुट से अलग होने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि बागी क्या कहने वाले हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे ने सांसदों को खरीदे जाने का आरोप लगाया है. अगर उद्धव के सांसद आज अलग होने का ऐलान कर देते हैं तो शिंदे गुट का ऑपरेशन टाइगर सफल हो सकता है.
ठाकरे गुट से अलग होने का हो सकता है ऐलान
खबरों के मुताबिक उद्धव के बागी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लोकसभा स्पीकप ओम बिरला के साथ अपनी तस्वीरें जारी कर सकते हैं. साथ ही वे स्पीकर को सैंपे गए लेटर की कॉपी भी दिखा सकते हैं. ये भी संभव है कि वे ठाकरे गुट से अलग होने के पीछे की अपनी वजहों को भी देश के सामने रखें.
क्या सफल हो गया ऑपरेशन टाइगर?
उद्धव गुट के बागी सांसदों ने अब तक अवग होने का औरचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन सीएम देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं कि ऑपरेशन टाइगर सफल हो गया है. 'ऑपरेशन टाइगर' पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन की स्थिति बहुत अच्छी है. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं. जिनको आत्ममंथन करने की जरूरत है, उन्हें ऐसा करना चाहिए.
एकनाथ शिंदे ने कही थी ब्रेकिंग न्यूज की बात
एकनाथ शिंदे ने भी फडणवीस के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अधूरे ऑपरेशन नहीं करते. उन्होंने कहा कि अगर वह कोई ऑपरेशन शुरू करते हैं तो उसे पूरा भी करते हैं. पहले भी उन्होंने ये करके दिखाया है. साथ ही उन्होंने कहा था कि जल्द ही आपको 'ब्रेकिंग न्यूज' मिलेगी. कयासों का बाजार गर्म है कि कहीं शिंदे बागी सासंदों की सोमवार को होन वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र तो नहीं कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-'इस तरह का संकट कोई नई बात नहीं,' पार्टी के बागियों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें