ईरान ने बहरीन-कुवैत में तबाह किए US के रडार, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

दुनिया

ईरान ने बहरीन-कुवैत में तबाह किए US के रडार, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

14 जून 2026 को 03:56 am बजे
ईरान ने बहरीन-कुवैत में तबाह किए US के रडार, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली पीस डील से पहले आईआरआईबी ने बहरीन के माउंट अल-दुखान पर स्थित अमेरिकी रडार सिस्टम की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर तनाव को बढ़ा दिया है. इन तस्वीरों में अमेरिकी रडार सिस्टम हमले के बाद तबाह नजर आ रहा है. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने सैटेलाइट तस्वीर साझा कर बताया कि कुछ दिनों पहले ईरानी मिसाइलों ने बहरीन स्थित अमेरिकी रडार सिस्टम को निशाना बनाया. इस हमले में माउंट अल-दुखान पर रणनीतिक रूप से तैनात अमेरिकी सेना के टीपीएस-59 (TPS-59) अर्ली वार्निंग रडार पूरी तरह तबाह हो गया है.

कुवैत में ASR-1000 रडार भी तबाह इसके अलावा कुवैत के अली अल-सालेम में स्थित एएसआर-1000 (ASR-1000) रडार को अपने सटीक हमलों से पूरी तरह मलबे में तब्दील करके नष्ट कर दिया है.

ईरान ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर अमेरिका के उन बयानों पर भी तंज कसा, जहां वह दावा कर रहे थे कि उन्होंने ईरान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया है और दुश्मन (ईरान) को मटियामेट कर दिया है, लेकिन बहरीन से सामने आईं ताजा सैटेलाइट तस्वीरों ने इन सभी दावों की हवा निकाल दी है. जमीनी हकीकत ये है कि अमेरिकी अर्ली वार्निंग रडार अब सिर्फ मलबे का ढेर बन चुका है.

रविवार होगी डील इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित डील 14 जून को साइन होने वाली है. उन्होंने ये भी कहा कि दोनों देशों के बीच डील होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तत्काल प्रभाव से खोल दिया जाएगा. ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि ये डील इस बात की गारंटी होगी कि ईरान कभी-भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बढ़ेगी. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में बताया था कि अमेरिका-ईरान डील दो चरणों में हो रही है.पहले चरण की शर्तें पूरी होने के बाद अंतिम समझौते पर साइन किए जाएंगे,अगर अमेरिका डील के शुरुआती समझौते नहीं मानता तो ईरान डील साइन नहीं करेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे