ट्रंप का यू-टर्न, रूस के डर से US रद्द कर सकता है जर्मनी से मिसाइल डील

दुनिया

ट्रंप का यू-टर्न, रूस के डर से US रद्द कर सकता है जर्मनी से मिसाइल डील

05 जून 2026 को 09:55 am बजे
ट्रंप का यू-टर्न, रूस के डर से US रद्द कर सकता है जर्मनी से मिसाइल डील

एक बेहद चौंकाने वाले और ऐतिहासिक नीतिगत बदलाव के तहत, पेंटागन जर्मनी को लंबी दूरी की टोमाहॉक (Tomahawk) क्रूज मिसाइलें सौंपने की अपनी योजना को रद्द करने पर सोच कर रहा है. खुफिया और कूटनीतिक रिपोर्टों के अनुसार कि अमेरिकी अधिकारियों को इस बात का डर है कि मिसाइल सौदे को रूस सीधे उकसावे के रूप में देख सकता है, जिससे यूरोप में बड़ा अनियंत्रित सैन्य टकराव शुरू होने का खतरा है.

अमेरिका के इस संभावित फैसले ने न केवल वॉशिंगटन के सबसे भरोसेमंद और बड़े नाटो (NATO) सहयोगियों में से एक जर्मनी को हैरान कर दिया है, बल्कि इसे अमेरिकी महाद्वीप के अपने पुराने सहयोगियों से पीछे हटने के एक बड़े संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है. यह फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि यह समझौता बाइडेन प्रशासन के दौरान बेहद सोच-समझकर और लंबी बातचीत के बाद तय किया गया था, जिसे अब डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह पलटने की तैयारी में दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के एलियन फाइल्स पर चीन के नास्त्रेदमस की खतरनाक भविष्यवाणी

जर्मनी के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि बर्लिन लगातार यह दलील देता रहा है कि रूसी आक्रामकता से निपटने के लिए उसे इन आधुनिक रक्षा प्रणालियों की सख्त और तात्कालिक जरूरत है. इस पूरे मामले से जुड़े दो वरिष्ठ यूरोपीय अधिकारियों और एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की है कि वॉशिंगटन में इस समय तीव्र आंतरिक मंथन चल रहा है.

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और पेंटागन के रणनीतिकारों का मानना है कि मध्य यूरोप यानी जर्मनी की धरती पर इतनी संहारक और सटीक मार करने वाली अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती से मॉस्को भड़क सकता है. वह किसी न किसी रूप में इसका गंभीर सैन्य जवाब दे सकता है.

वर्तमान अमेरिकी प्रशासन इस समय रूस के साथ सीधे सैन्य गतिरोध में उलझने से बचना चाहता है, भले ही इसके लिए उसे अपने दशकों पुराने नाटो सहयोगियों की सुरक्षा प्राथमिकताओं से समझौता क्यों न करना पड़े. दूसरी तरफ, बर्लिन में इस संभावित फैसले को लेकर भारी बेचैनी और असुरक्षा का माहौल बन गया है, क्योंकि जर्मनी ने अपनी भावी रक्षा रणनीति का एक बड़ा हिस्सा इसी अमेरिकी मिसाइल सौदे पर केंद्रित कर रखा था.

नाटो से अमेरिका का बढ़ता अलगाव और रणनीतिक वापसी का दौर

जर्मनी के साथ टोमाहॉक मिसाइल सौदे को रद्द करने की यह संभावित कवायद कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि यह यूरोप और नाटो गठबंधन के प्रति अमेरिकी नीति में आ रहे एक व्यापक और गहरे बदलाव का हिस्सा है. पिछले कुछ समय से अमेरिका यूरोपीय सुरक्षा तंत्र में अपनी प्रत्यक्ष भागीदारी को धीरे-धीरे कम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: World Environment Day: जब सबका पर्यावरण होगा तभी सबका विकास होगा

इसमें न केवल मिसाइल सौदों को वापस लेना शामिल है, बल्कि जर्मनी में पहले से तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों की प्रस्तावित तैनाती को रद्द करना और वहां से कई महत्वपूर्ण सैन्य संपत्तियों को वापस बुलाने की योजनाएं भी शामिल हैं.

दशकों से जिस मजबूत और अटूट साझेदारी ने ट्रांस-अटलांटिक संबंधों को बांधकर रखा था. जिसने शीत युद्ध के बाद से पूरे यूरोप को सुरक्षा की गारंटी दी थी, वह कूटनीतिक संरचना अब अमेरिकी प्राथमिकताओं के बदलने से बिखरती हुई नजर आ रही है.

इस रणनीतिक बदलाव को हाल ही में यूरोपीय और अमेरिकी सैन्य कमांडरों के बयानों में भी साफ महसूस किया गया. नाटो के शीर्ष कमांडर और यूरोप में अमेरिकी सेना के प्रमुख, जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच ने इस सप्ताह सैन्य नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक में बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आना होगा और निकट भविष्य में अपनी जिम्मेदारी खुद संभालनी होगी.

जनरल ग्रिनकेविच का यह बयान यूरोपीय देशों के लिए एक खुली चेतावनी की तरह है कि वे अब अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह से अमेरिकी छतरी पर निर्भर नहीं रह सकते. उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अब अपनी सेनाओं, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक उपकरणों को यूरोप से हटाकर दुनिया के अन्य महत्वपूर्ण और उभरते हुए संघर्ष क्षेत्रों (जैसे कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र) पर रीफोकस करने जा रहा है. अमेरिका का यह नया रवैया यह साफ करता है कि वह अब यूरोप की सुरक्षा का सारा बोझ अपने कंधों पर उठाने के मूड में नहीं है.

टोमाहॉक मिसाइलों का सौदा रद्द होना जर्मनी के लिए रक्षा के मोर्चे पर एकबड़ा शून्य पैदा कर देगा. टोमाहॉक एक ऐसी अत्याधुनिक और अत्यधिक सटीक मार करने वाली प्रेसिजन मिसाइल है, जो सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन के ठिकानों को पलक झपकते ही तबाह करने की क्षमता रखती है.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही जर्मनी और पूरे पूर्वी यूरोप में इस बात को लेकर गहरा डर व्याप्त है कि यदि रूस ने अपनी सीमाओं का और विस्तार करने की कोशिश की, तो उनके पास मॉस्को को रोकने के लिए कोई दीर्घकालिक और आक्रामक पारंपरिक हथियार प्रणाली मौजूद नहीं है.

जर्मनी के चांसलर और सैन्य जनरलों का मानना था कि अमेरिकी टोमाहॉक मिसाइलों की तैनाती से वे रूस के खिलाफ एक मजबूत डिटरेंट बना पाएंगे, जिससे रूस जर्मनी या किसी अन्य नाटो देश पर आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा. अब यदि यह सौदा आधिकारिक तौर पर रद्द हो जाता है, तो बर्लिन के पास अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए बहुत कम और सीमित विकल्प बचेंगे.

यह भी पढ़ें: ताइवान अपने द्वीपों पर तैनात करेगा रोबोट डॉग, चीन के खिलाफ करेंगे पेट्रोलिंग

यूरोपीय सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों के पास फिलहाल अपनी ऐसी कोई घरेलू तकनीक या मिसाइल प्रणाली तैयार नहीं है जो अमेरिकी टोमाहॉक की जगह ले सके. इस तकनीक को विकसित करने और उसे सेना में शामिल करने में कई साल और संभवतः दशक लग सकते हैं, जबकि रूस का खतरा उनके दरवाजे पर आज ही मंडरा रहा है.

इस फैसले के बाद जर्मनी के भीतर भी इस बात को लेकर बहस तेज हो गई है कि क्या देश को अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह से आत्मनिर्भर होना पड़ेगा. क्या अब उसे अमेरिका पर आंख मूंदकर भरोसा करना बंद कर देना चाहिए.

मॉस्को की जवाबी कार्रवाई का डर और वॉशिंगटन की नई कूटनीति

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए