जंतर-मंतर पर 10 हजार लोग, संसद मार्च थोड़ी देर में:पुलिस की परिमशन नहीं, 5000 जवान तैनात; वांगचुक की अनशन तोड़ने की 3 शर्तें
राजनीति
जंतर-मंतर पर 10 हजार लोग, संसद मार्च थोड़ी देर में:पुलिस की परिमशन नहीं, 5000 जवान तैनात; वांगचुक की अनशन तोड़ने की 3 शर्तें
20 जुलाई 2026 को 12:36 am बजे
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी थोड़ी देर में संसद मार्च निकालेंगे। हालांकि पुलिस ने इसकी परमीशन नहीं दी है। करीब 10 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हैं। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, हमारी ओर से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। ताकि आंदोलन को बदनाम न किया जा सके। हालांकि सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। हालांकि अब स्थिति काबू में है। उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की तीन शर्तों रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें। जंतर-मंतर पर रात से सुबह तक का घटनाक्रम, तस्वीरों में पूरी टाइमलाइन रात 8:30 बजे: जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे रात 11 बजे: CJP के प्रदर्शन में अब तक की सबसे बड़ी भीड़ रात 12 बजे: भीड़ बढ़ती गई, सुरक्षा घेरा सख्त होता गया रात 2:30 बजे: एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग की गई रात 3 बजे: बैरिकेडिंग के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की सुबह 5:15 बजे: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें