पेट्रोल और डीजल 13 रुपये हुए महंगे, यहां सरकार ने किया बड़ा ऐलान

राजनीति

पेट्रोल और डीजल 13 रुपये हुए महंगे, यहां सरकार ने किया बड़ा ऐलान

11 जुलाई 2026 को 01:31 pm बजे
पेट्रोल और डीजल 13 रुपये हुए महंगे, यहां सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पिछले कई महीनों से मिडिल ईस्‍ट में तनाव बढ़ा हुआ है, जिस कारण दुनिया भर में एनर्जी का संकट पैदा हुआ है. खासकर भारत के पड़ोसी मुल्‍कों में ईंधन की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई है. आए दिन यहां फ्यूल के दाम बढ़ रहे हैं और महंगाई भी अपना रूप दिखा रही है.

अब एक बार फिर पकिस्‍तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 13.18 पाकिस्‍तानी रुपये और हाई स्पीड डीजल का रेट 13.80 पाकिस्‍तानी रुपये बढ़ा दिया गया है. यह फैसला कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से लिया गया है.

इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पाकिस्‍तान में  310.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं हाई स्‍पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. पेट्रोलियम डिविजन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नई कीमतें आज से ही लागू रहने वाली हैं. इसका मतलब है कि अब पाकिस्‍तान के लोगों पर ज्‍यादा कमाई की मार पड़ेगी.

हाल ही में हुई है बड़ी कटौती सबसे बड़ी बात है कि पिछले ही दिनों पाकिस्‍तान ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की थी. 28 फरवरी को डीजल का रेट 281 रुपये प्रति लीटर और 3 अप्रैल को  यह 530.35 रुपये प्रति लीटर के स्‍तर पर पहुंच गया था. वहीं 3 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत 458.41 रुपये प्रति लीटर था, जबकि मार्च के पहले सप्‍ताह में यह 266 रुपये प्रति लीटर था. उच्‍च स्‍तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंचने के बाद, पेट्रोल और हाई स्‍पीड डीजल के दाम में भारी कटौती देखी गई है.

भारत में कितनी बार बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम  मिडिल ईस्‍ट में जंग के बीच, भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 4 बार बढ़ोतरी की गई है. मई 2026 में हुए चार अलग-अलग संशोधनों में पेट्रोल की कीमतों में कुल ₹7.8 प्रति लीटर और डीजल में ₹8.7 तक की बढ़ोतरी हुई है. इस वृद्धि के बाद, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹95.20 प्रति लीटर हो चुका है.

इंटरनेशनल स्‍तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट्स  इंटरनेशलन मार्केट में जंग के बीच कच्‍चे तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले दिनों जंग के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल 126 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे, तो शांति समझौते की वार्ता शुरू होने के बाद इसमें भारी गिरावट आई थी और ये 72 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए थे. अब ये 76.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे