राजस्‍थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, अनिल पालीवाल बने गृह रक्षा महानिदेशक

राष्ट्रीय समाचार

राजस्‍थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, अनिल पालीवाल बने गृह रक्षा महानिदेशक

15 जुलाई 2026 को 07:44 am बजे
राजस्‍थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, अनिल पालीवाल बने गृह रक्षा महानिदेशक
राजस्‍थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, अनिल पालीवाल बने गृह रक्षा महानिदेशक
फाइल फोटो.

राजस्‍थान में 18 IPS अध‍िकार‍ियों के तबादले हुए हैं. अनिल पालीवाल को गृह रक्षा महानिदेशक की नई ज‍िम्‍मेदारी म‍िली है.  4 पुलिस जिला अधीक्षकों (SP) के भी तबादले हुए हैं. प्रतापगढ़ के नए एसपी व‍िशाल जांग‍िड़, पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के एसपी, बी आद‍ित्‍य हनुमानगढ़ के एसपी और राजेश कुमार कावट बालोतरा के नए SP होंगे.  हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र सिंंह मीणा,  जोधपुर ग्रामीण के एसपी पीडि नित्या, बालोतरा के एसपी रमेश और प्रतापगढ़ के एसपी बी आदित्य का ट्रांसफर हुआ है. देर रात सूची जारी हुई है. 

अंशुमन जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर 

अंशुमन भोमिया जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी भी बदले गए हैं. मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (ट्रैफिक), राजस्थान जयपुर की जिम्मेदारी मिली है. शरत कविराज को महानिरीक्षक पुलिस (IG) अपराध शाखा बनाए गए हैं.  

यहां देखें लिस्ट 

Untitled by upendrasingh.9876

यह भी पढ़ें: कट गया था 29 साल के पुरुष का प्राइवेट पार्ट, SMS हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 4 घंटे के ऑपरेशन में फिर से जोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan IPS Transfer List, Rajasthan IPS Transfer News, SP Transfer News, Rajasthan Police
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।