नाश्ते में 1 कप बेसन से बनाएं गुजरात की फेमस खांडवी, मजे से खाएंगे सब
नाश्ते में 1 कप बेसन से बनाएं गुजरात की फेमस खांडवी, मजे से खाएंगे सब

How to Make Khandvi: भारत अपनी संस्कृति के साथ-साथ खानपान के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है. यहां के हर राज्य में अलग-अलग चीजें बनाई जाती हैं, सबका अलग स्वाद होता है. पंजाबी और राजस्थानी खाने के अलावा साउथ इंडियन फूड्स भी लोग बड़े चाव से खाते हैं. मगर इसके अलावा गुजराती स्नैक्स का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, एक तो यह बहुत लाइट होते हैं और दूसरा इनको खाकर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. अगर आप भी गुजराती डिशेज खाना पसंद करते हैं तो एक बार घर पर खांडवी जरूर बनाकर देखें.
खांडवी गुजरात की पॉपुलर डिशेज में से एक है, यह जितनी दिखने में अच्छी लगती है उतनी ही खाने में टेस्टी होती है. ये अकेले गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है. इसके रोल्स देखकर लगता है कि इसे बनाना मुश्किल होता होगा. लेकिन आप बड़ी ही आसानी से खांडवी के रोल बना सकते हैं.
खाण्डवी में तेल न के सामान है और इसमें अधिक मिर्च मसाले भी नहीं होते हैं. इसलिए ब्रेकफास्ट और डिनर में लोग इसे खाना पसंद करते हैं. खांडवी को महाराष्ट्र में सुरालीची वड़ी कहा जाता है और स्थानीय लोग इसे पतूली और दहीवड़ी भी कहते हैं. सिर्फ घोला, पकाया, बिछाया, रोल किया, तड़का लगाया और आपकी खांडवी बन गई. आइए इसे बनाने का आसान तरीका आपको बताते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें