ईरान का ये पहाड़ खत्म करना चाहते हैं ट्रंप, अगले 2-3 हफ्तों तक बरसाएंगे बम!

दुनिया

ईरान का ये पहाड़ खत्म करना चाहते हैं ट्रंप, अगले 2-3 हफ्तों तक बरसाएंगे बम!

14 जुलाई 2026 को 07:18 am बजे
ईरान का ये पहाड़ खत्म करना चाहते हैं ट्रंप, अगले 2-3 हफ्तों तक बरसाएंगे बम!

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग भड़क गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अमेरिका ईरान में पिकैक्स माउंटेन नाम की जगह को निशाना बनाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान पर लगातार सख्त हमले करता रहेगा. ट्रंप ने यह बात ह्यू हेविट शो में एक इंटरव्यू के दौरान कही.

साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरानी जहाजों की घेराबंदी फिर से शुरू कर दी है और होर्मुज को खुला रखने की जिम्मेदारी भी अमेरिका उठाएगा, लेकिन इसके लिए एक फीस ली जाएगी.

इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'हम पिकैक्स माउंटेन को निशाना बनाने वाले हैं. ईरानियों को बता दो कि वे तैयार रहें.' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका इस जगह पर लगातार नजर रख रहा है और फिलहाल वहां कोई हलचल नहीं दिख रही.

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम ठीक से आगे नहीं बढ़ पा रहा, क्योंकि जब भी अमेरिका को इसके बारे में कोई जानकारी मिलती है, वह उसे उड़ा देता है. यही वजह है कि ईरान अब इस मुद्दे पर बात करने से बचता है. ट्रंप ने कहा कि जल्द ही अमेरिका पिकैक्स माउंटेन पर हमला करने की कोशिश कर सकता है.

यह भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे का उड़ाया मजाक, बोला- हम ही हैं इसके असली गार्डियन

पिकैक्स माउंटेन, ईरान की नतांज यूरेनियम संवर्धन सुविधा के पास स्थित है, जो पहले ही भारी नुकसान झेल चुकी है. यह एक बेहद मजबूत किलेबंद जगह है, जहां जमीन के काफी नीचे दो सुरंग परिसर बने हुए हैं.

जानकारों का मानना है कि अमेरिका के सबसे ताकतवर बंकर तोड़ने वाले बम भी इन सुरंगों तक नहीं पहुंच सकते. इससे पहले ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में ईरानी जहाजों की घेराबंदी फिर से लागू कर रहा है. यह फैसला दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के एक और दौर के बाद आया.

ट्रंप ने ह्यू हेविट शो में कहा, 'आज रात हम उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं और कल भी हम उन पर सख्ती से वार करेंगे. और इसके बारे में वे कुछ भी नहीं कर सकते.'

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे