ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने लोगों को कुचला, 2 की मौत
राष्ट्रीय समाचार
ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने लोगों को कुचला, 2 की मौत
04 जुलाई 2026 को 10:10 am बजे
ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचल दिया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 3 मीडियाकर्मी भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पहले पलटे हुए एक लकड़ी से लदे वाहन को हटाने का काम चल रहा था, तभी बेकाबू डंपर लोगों पर चढ़ गया.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
- अंडरपास डूबे, सब-वे बंद, सड़कों पर सैलाब, तैरती कारें... मुंबई में बारिश का कहर, IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन
- विक्की कौशल का मानूसन फोटो, वाइफ कैटरीना कैफ के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस हुए दीवाने
- दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, मुंडका क्रॉसिंग पर 10 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें